धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार: आकाश चोपड़ा बोले- पहला पार्ट दो बार देखा, अब बार-बार देखने का मन करता है
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म धुरंधर को सराहा है। आकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उन गिनीचुनी फिल्मों में से है, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। अब फैंस भी धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह अलग तरह की फिल्म
आकाश ने हाल ही में X पर धुरंधर को लेकर खुशी जाहिर की। आजकल समय की कमी के कारण कोई फिल्म दोबारा देखना आसान नहीं होता, लेकिन धुरंधर ऐसी फिल्म है जिसे उन्होंने दूसरी बार और भी ज्यादा एन्जॉय किया।चोपड़ा ने लिखा- कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं, जो दूसरी बार देखने पर भी उतनी ही अच्छी लगती हैं।
आज के समय में किसी फिल्म को 2 बार देखना अपने आप में एक लग्जरी है। धुरंधर को फिर से देखा और पहले से भी ज्यादा मजा आया। पूरी टीम को बधाई। रणवीर सिंह, दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं हो रहा।
टीजर रिलीज
उनकी इस तारीफ के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फैंस पहले से ही इसके सीक्वल धुरंधर 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच खबर है कि धुरंधर 2 का पहला टीजर आज यानी 3 फरवरी को रिलीज होने वाला है। इससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


