मैं खुशकिस्मत कि आशा जी के साथ गा सका: ब्रेट ली बोले- वो बहुत मिलनसार थीं; ब्रेट-आशा का वीडियो सॉन्ग 20 साल पहले आया था
Published:
2 min read

ब्रेट ली ने 2006-2007 के आसपास आशा जी के साथ गाना रिकॉर्ड किया था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। ब्रेट ली ने आशा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया।
आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। आशा और ब्रेट ली एक-दूसरे के फैन थे। लता और आशा वैसे भी खुद को क्रिकेट फैन बताती रही हैं।
You’re the One for Me
ब्रेट ली ने बताया- मुझे 2006-2007 के आसपास आशा के साथ गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिला था। हमने “You’re the One for Me” नाम का गाना बनाया था, जो काफी फेमस हुआ। यह क्रिकेट और म्यूजिक का एक अनोखा कॉम्बिनेशन था। उस दौर में अक्सर यंगस्टर इसे गुनगुनाते देखे जाते थे।

मिलनसार और नेक दिल इंसान
आशा को श्रद्धांजलि देते हुए ब्रेट ली ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- वो सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि बहुत नरम दिल और हम्बल इंसान थीं। इतनी बड़ी उपलब्धियां होने के बावजूद उनका व्यवहार बहुत सरल था।
ली ने आगे कहा- मेरे लिए यह अनुभव हमेशा खास रहेगा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसी शख्सियत के साथ काम करने का मौका मिला।
सिर्फ 30 मिनट में लिखा गया था
ली ने अपनी किताब My Life: Brett Lee में भी इस अनुभव को याद किया है। यह गाना भारत में 2006 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रिकॉर्ड किया था। इस गाने में उन्होंने कुछ हिंदी लाइनें भी बोली थीं, जैसे – “हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा।
इस गाने के लिए बोल (lyrics) सिर्फ 30 मिनट में लिखे थे और यह उनके लिए एक नया और मजेदार पल था। खास बात यह है कि ब्रेट ली ने रिकॉर्डिंग के पहले अपने टीममेट्स को भी इस प्रोजेक्ट के बारे में नहीं बताया था। ली ने आशा भारतीय संगीत की “अरीथा फ्रैंकलिन” जैसा महान बताया।

