41 साल के नबी और 19 साल के बेटे हसन ने रचा इतिहास: BPL में पहली बार बाप-बेटे साथ खेले
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट के मैदान पर एक खास और यादगार पल देखने मिला। मोहम्मद नबी अपने बेटे हसन ईसाखिल के साथ एक ही टीम के लिए बल्लेबाजी करते नजर आए। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में यह नजारा सामने आया। मैच से पहले मोहम्मद नबी ने खुद अपने बेटे को टीम की कैप पहनाई। यह हसन ईसाखिल का किसी विदेशी T20 लीग में पहला मैच था।
53 रन की पार्टनरशिप
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (41 साल) और उनके बेटे हसन (19 साल) ने 30 बॉल पर 53 रन की पार्टनरशिप की। यह मैच नोआखाली एक्सप्रेस और ढाका कैपिटल्स के बीच सिलहट में खेला गया।

हसन ने 92 रन की पारी खेली
हसन ने अपने BPL डेब्यू मैच में 60 बाॅल पर 92 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत नोआखाली एक्सप्रेस ने 184/7 रन बनाए। जवाब में ढाका कैपिटल्स की टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई।इस साझेदारी में नबी ने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए, जबकि बेटे हसन ने 17 गेंदों में 34 रन जोड़े।

मेरा बेटा दोस्त है
नबी और हसन मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ आए. यहां जब हसन से पूछा गया कि क्या उनके पिता सख्त हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं. फादर और सन की तरह नहीं बल्कि हम दोस्त हैं।नबी ने बेटे के खेलने पर कहा- मैं केवल ट्रेनिंग में ही सख्त हूं। वहां कोई बहाना नहीं। मैं बेटे के साथ खेलकर काफी खुश हूं। मैं लंबे समय से उसके साथ खेलने का इंतजार कर रहा था। मैंने उसे पेशेवर क्रिकेटर के रूप में तैयार किया है। उसने डेब्यू पर काफी अच्छा किया। मैं उसे पिच पर गाइड कर रहा था कि बाॅलर क्या कर सकता है। नबी ने आगे कहा, हमने मैच से एक दिन पहले 90 मिनट तक तैयारी की थी। मैंने उसे समझाया कि किस तरह के गेंदबाजों का उसे सामना करना है। मैंने साइड आर्म बॉलिंग के जरिए उसे काफी परेशान किया।

