अब आज से शुरू होगी BPL: बोर्ड-प्लेयर विवाद के चलते पहले दिन 2 मैच रद्द; BCB ने प्लेयर्स एसोसिएशन की 5 में से 1 मांग मानी
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच चल रहा विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। गुरुवार को 2 मैच के बायकॉट के बाद प्लेयर्स एसोसिएशन और बोर्ड के बीच देर रात हुई लंबी बैठक हुई।
इसमें तय हुआ कि BPL 17 जनवरी से शुरू होगी। प्लेयर्स ने मैदान में उतरने का फैसला किया है।
BPL एक दिन देरी से शुरू होगी
गुरुवार को खिलाड़ियों ने दो मैचों का बायकाॅट कर दिया था। खिलाड़ी BCB के सलाहकार एम नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
गुरुवार देर रात BCB के दफ्तर में एक मीटिंग हुई। पहले शाम करीब 8 बजे BCB अधिकारियों और BPL फ्रेंचाइजियों के के बीच चर्चा हुई। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे खिलाड़ी भी बैठक में शामिल हुए। लंबी बातचीत के बाद आखिरकार BPL दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया।

मैच रद्द होने के लिए माफी
फैसले की जानकारी BPL गवर्निंग काउंसिल के मेंबर सचिव इफ्तेखार रहमान ने दी। उनके साथ क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन भी मौजूद थे। मिथुन ने गुरुवार को मैच रद्द होने से के लिए माफी मांगी है।
शेड्यूल चेंज
गुरुवार को 2 मैच खेले जाने थे। पहला मैच चटगांव रॉयल्स और नोआखाली एक्सप्रेस के बीच और दूसरा मैच राजशाही वॉरियर्स और सिलहट टाइटन्स के बीच होना था। अब ये दोनों मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2 बजे और दूसरा शाम 7 बजे होगा।जो मैच पहले शुक्रवार के लिए तय थे, अब वे शनिवार को खेले जाएंगे। शनिवार के मैचों को आगे बढ़ाकर 18 जनवरी कर दिया गया है। फैन्स ने जो टिकट खरीदे, उसका पैसा रिफंड हो जाएगा।
BCB का अपने ही खिलाड़ियों के साथ विवाद चल रहा है। बोर्ड ने गुरुवार को प्लेयर्स की डिमांड मानते हुए BCB डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन समेत बाकी सभी पदों से हटा दिया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने गुरुवार को ही BCB के सामने 5 डिमांड भी रखीं।

प्लेयर्स की 5 डिमांड
-
हम देश के लिए खेलेंगे, लेकिन BCB डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के इस्तीफा देने के बाद ही। इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा।
-
ढाका में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट स्ट्रक्चर को तुरंत बेहतर किया जाना चाहिए।
-
महिला क्रिकेटरों ने बोर्ड अधिकारियों पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
-
महिला क्रिकेटरों के लिए मैच फीस और दूसरी सुविधाओं में बैलेंस होना चाहिए।
-
खिलाड़ियों की शिकायतें सुनने और सुलझाने के लिए एक अलग बॉडी बनाई जाए। तय समय में फैसले लिए जाएं।
नजमुल को हटाया
BCB ने एक बयान में कहा-बोर्ड यह बताना चाहता है कि हाल के डेवलपमेंट्स के रिव्यू के बाद BCB ने एक फैसला लिया है। प्रेसिडेंट ने नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन समेत बाकी सभी पदों से तुरंत हटाने का फैसला किया है।BCB अधिकारी इफ्तेखार रहमान ने बताया कि इस्लाम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।

आखिर ये विवाद क्यों
यह मामला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिलीज किए जाने से शुरू हुआ। बताया गया कि BCCI ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोलकाता टीम से कहा कि वह इस खिलाड़ी को नहीं रख सकती। इस फैसले के बाद बांग्लादेश में काफी नाराजगी देखने को मिली। भारत में होने वाले T20I वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम के टूर को लेकर भी सिचुएशन साफ नहीं है। BCB ने ICC से भारत के बाहर मैच कराने की मांग की है।
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद वहां हिंदुओं पर हमले बढ़ गए। अब तक 8 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इसको लेकर भारत में बेहद गुस्सा है। भारतीय मोदी सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रहमान को IPL से बाहर किया गया है।

