PCB ने ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन लगाया : IPL के लिए PSL छोड़ा था, इस्लामाबाद यूनाइटेड से खेलने वाले थे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन लगा दिया है। वह अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, मुजारबानी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था।
मुस्तफिजुर रहमान की जगह मौका
मुजरबानी ने पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ PSL 2026 के लिए एग्रीमेंट किया था। बाद में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जॉइन कर लिया। IPL में KKR ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया।

प्रोफेशनल नहीं हैं मुजारबानी
PCB का कहना है- यह प्रोफेशनल कमिटमेंट नहीं है। इससे लीग की इमेज खराब होती है। उन्हें PSL के अगले 2 सीजन से बाहर कर दिया गया है। कोई भी प्लेयर अगर इस तरह आखिरी समय पर लीग छोड़ता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
IPL में परफॉर्मेंस
मुजरबानी को KKR ने 75 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने IPL 2026 में अभी तक KKR के लिए 2 मैच खेले हैं। 4 विकेट अपने नाम किए हैं। मुजरबानी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैच में 13 विकेट लिए। साथ ही जिम्बाब्वे को सुपर 8 तक पहुंचाया। टीम ने ग्रुप-स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मैच में मुजारबानी ने 4 विकेट लिए थे।

पहले भी कई प्लेयर PSL छोड़कर IPL खेले
पिछले साल भी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने PSL ज्वॉइन किया था। बाद में यह लीग छोड़कर IPL ज्वॉइन कर लिया था। उस समय उन्हें PSL में एक सीजन के लिए बैन भी किया गया था।


