जिम्बाब्वे के स्टार ने पाकिस्तानी लीग को आईना दिखाया: कहा- ना PSL ऑक्शन में थे, ना कोई कॉन्ट्रैक्ट, फिर बैन कैसा; अब IPL खेल रहे
Published:
3 min read

ब्लेसिंग मुजारबानी IPL में अब तक 2 ही मैच खेले हैं। KKR टीम के लिए खेलते हुए मुजारबानी ने इन दोनों मैच में 4 विकेट लिए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का मजाक बनाकर रख दिया है। PCB ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुजारबानी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का कॉन्ट्रैक तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं। ऐसे में PCB ने मुजारबानी पर 2 साल का बैन लगाया था।
अब मुजारबानी के मैनेजर ने इस पूरे मामले में जवाब देते हुए PCB को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के इस स्टार को PSL का कॉन्ट्रैक मिला ही नहीं था। ऐसे में तोड़ने की बात तो है ही नहीं।
साथ ही मैनेजर ने बताया कि मुजारबानी PSL के ऑक्शन में भी नहीं थे। पता नहीं कब उन्हें PSL टीम ने खरीद लिया। PSL का कॉन्ट्रैक्ट मिलने से पहले मुजारबानी को IPL ने साइन कर लिया था। ऐसे में दो साल का बैन फालतू का है।
कोलकाता टीम से खेल रहे मुजारबानी
मुजारबानी को PSL में इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी 11 मिलियन रुपए (करीब 36.73 लाख भारतीय रुपए) में साइन करने का ऐलान किया था। मगर इस प्लेयर ने IPL खेलने का फैसला किया।
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह मुजारबानी को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया। उन्हें 75 लाख रुपए की बेस प्राइस पर लिया गया है। यह फीस PSL से दोगुनी है।
मैनेजर ने पूरा मामला क्लियर किया
WSX Cricket ने एक्स पर एक लेटर शेयर किया है। इसमें मुजारबानी के मैनेजर ने सारा मामला एकदम क्लियर किया है। उन्होंने पॉइंट वाइज लिखा है कि सबसे पहले 13 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजारबानी से PSL में खेलने के लिए कॉन्टैक्ट किया था।
तब मुजारबानी ने जिम्बाब्वे की ओर से NOC मिलने की शर्त पर डील तय की। मैनेजर ने इसके बाद खासतौर पर नोट लिखते हुए बताया कि NOC के लिए सबसे पहले PSL कॉन्ट्रैक्ट मिलना जरूरी होता है। मगर इस्लामाबाद यूनाइटेड और PSL ने मुजारबानी को साइन करने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की।
कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला
27 फरवरी तक PSL या इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। इसी दौरान IPL टीम KKR ने एप्रोच किया। इसके बाद हमारी कोलकाता टीम से डील हो गई। ऐसे में साफ है कि जब कोई कॉन्ट्रैक्ट हुआ ही नहीं तो तोड़ने की बात कहां से आई।
मैनेजर ने आखिर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि यह गलती हमारी तरफ से नहीं बल्कि PSL/PCB की प्रशासनिक गलती है। हमें किसी से भी कोई नाराजगी नहीं है। इस बैन को हटा लें।

