मुजारबानी ने IPL के लिए पाकिस्तानी लीग छोड़ी: PCB की लीगल एक्शन की धमकी; जिम्बाब्वे का ये पेसर KKR से खेलेगा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजारबानी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया। अब यह प्लेयर IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलेगा। मुजारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ पहले ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और 37 लाख भारतीय रुपए फीस तय थी। अब उन्होंने PSL छोड़कर IPL में खेलना चुना। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस फैसले को गलत माना और अब कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
पहले भी कई प्लेयर PSL छोड़कर IPL खेले
ये पहली बार नहीं है जब कोई खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL में चला गया हो। पिछले साल भी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने PSL ज्वॉइन किया था, लेकिन यह लीग छोड़कर IPL ज्वॉइन कर लिया था। उस समय उन्हें PSL में एक सीजन के लिए बैन भी किया गया था। इस वजह से PCB इस बार भी सख्त रुख अपना रहा है और मुजारबानी के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दे रहा है।

मुजारबानी का प्रदर्शन और IPL में मौका
मुजारबानी ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए और जिम्बाब्वे को सुपर 8 तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे ने ग्रुप-स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मैच में मुजारबानी ने 4 विकेट लिए थे। IPL में KKR ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में लिया है।

PCB का रुख और लीग्स के बीच टकराव
PCB का कहना है कि खिलाड़ी अपने कॉन्ट्रैक्ट का पालन करें और फ्रेंचाइजी को नुकसान न पहुंचाएं। ऐसे मामले यह भी दिखाते हैं कि जब कई टी20 लीग एक ही समय में होती हैं, तो बोर्ड और फ्रेंचाइजी को विदेशी खिलाड़ियों को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।


