भुवनेश्वर कुमार के 200 विकेट पूरे: IPL के पहले तेज गेंदबाज बने, देखें टॉप 5 बॉलर्स की लिस्ट
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार (5 अप्रैल) को खेला गया। यह मैच RCB ने 43 रन से जीत लिया। RCB के भुवनेश्वर कुमार ने IPL हिस्ट्री में 200 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले पेसर बन गए हैं। साथ ही ओवरऑल बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं।

म्हात्रे का विकेट
उन्होंने यह माइलस्टोन आयुष म्हात्रे को आउट करके हासिल की। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बैटर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड ऑफ पर खड़े रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ लिया।

IPL करियर
भुवनेश्वर कुमार ने IPL करियर की शुरुआत 2011 में की थी। उन्होंने अपनी बॉलिंग में रफ्तार से ज्यादा स्विंग और कंट्रोल पर भरोसा रखा। उनका बेस्ट सीजन 2017 रहा। उन्होंने 26 विकेट लिए। इससे पहले 2016 में 23 विकेट लेकर उन्होंने लगातार 2 बार पर्पल कैप जीती थी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 145 मैच में 157 विकेट लिए। बाद में वह RCB में शामिल हुए।

RCB 43 रन से जीतकर टॉप पर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार (5 अप्रैल) को खेला गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ यह मैच RCB ने 43 रन से जीत लिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB शुरुआती दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम का यह तीसरा मैच था। CSK तीनों हारकर सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। इस मैच के हीरो टिम डेविड रहे, जिन्होंने 25 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

