बेन स्टोक्स के चेहरे पर बॉल लगी: आंख पर सूजन और नाक से बहता खून, इंग्लैंड के कप्तान ने फोटो शेयर की
Published: Updated:
2 min read

इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज हारी है। इस 5 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी एक फोटो शेयर कर सभी को सन्न कर दिया है। इस फोटो में स्टोक्स की दाईं आंख के नीचे सूजन दिखाई दे रही है। ठीक उसके नीचे चोट के निशान भी दिख रहे हैं। नाक से खून बह रहा है, जिसके कारण उन्होंने पट्टी लगा रखी है।
प्रैक्टिस के दौरान ये चोट लगी
दरअसल, बेन स्टोक्स को यह चोट नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान लगी है। बैटिंग करते समय बॉल से चोट लगी है। अच्छी बात यह है कि कोई गंभीर मामला नहीं हुआ।
बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट वाली एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 एशेज में हराया
हाल ही में इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज हारी है। इस 5 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। इसके बाद से ही इंग्लैंड टीम और कप्तान पर कई तरह के अनुशासनहीनता के आरोप भी लगे, जिसकी जांच चल रही है।
इस समय इंग्लैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रही है। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। हालांकि बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टी20 टीम से बाहर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम:
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

