नमन अवॉर्ड 2026- सेरेमनी: स्मृति और गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड; यहां देखें कम्प्लीट लिस्ट
Published: Updated:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विनर टीम इंडिया को सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI का नमन अवॉर्ड सेरेमनी रविवार (15 मार्च) को नई दिल्ली में हुआ। अवॉर्ड्स की शुरुआत वुमन्स क्रिकेटर्स के सम्मान से हुई। शेफाली वर्मा को सीनियर डोमेस्टिक क्रिकेट में बेस्ट वुमन्स क्रिकेटर चुनते हुए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी गई। इरा जाधव को जूनियर कैटेगरी में यह ट्रॉफी मिली।
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024–25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी वुमन कैटेगरी में यही अवॉर्ड मिला। इसमें वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को सम्मानित किया गया।


सेरेमनी में क्या कुछ खास
नमन अवॉर्ड BCCI द्वारा प्रदान किए जाते हैं। ये भारतीय क्रिकेट से जुड़े अवॉर्ड हैं। इस बार सेरेमनी इसलिए भी खास रही, क्योंकि टीम इंडिया ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसलिए इंडिविजुअल अवॉर्ड के साथ ही टीम को भी सम्मानित किया गया।
चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम भी सम्मानित
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। रो-को पेयर के नाम से मशहूर विराट कोहली और रोहित शर्मा इस चैम्पियन टीम का हिस्सा थे। हालांकि वे सम्मान के दौरान स्टेज पर दिखे नहींं।



सूर्या और टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम जिसने 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था, उसे भी सम्मानित किया गया। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारत T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।


अंडर-19 टीम को भी अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड के दौरान महिला टीम, अंडर-19 टीम और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अवॉर्ड दिए गए। यह पहली बार हुआ जब एक साथ क्रिकेट में देश को रिप्रेजेंट करने वाले प्लेयर्स को अवॉर्ड प्रदान किए गए।

