A+ कैटेगरी हटने से बुमराह को 2 करोड़ का नुकसान: BCCI कंपनसेट की तैयारी में; सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव भी हो सकता है
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: BCCI जसप्रीत बुमराह के कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से विचार कर रहा है। A+ ग्रेड हटने के बाद उनकी सैलरी में कमी आई है। हांलाकि बोर्ड यह क्लियर करना चाहता है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी प्लेयर को सही सैलरी मिले।
7 करोड़ मिलते थे
हाल ही में BCCI ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव किया था, जिसका सबसे बड़ा असर जसप्रीत बुमराह पर पड़ा। पहले बुमराह A+ ग्रेड में थे, जिसमें उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे। अब A+ ग्रेड हटा दिया गया है और उन्हें ग्रेड A में रखा गया है, जहां सैलरी 5 करोड़ रुपए है। इसका मतलब है कि उनकी कमाई में करीब 2 करोड़ की कमी आई है।

बुमराह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं
A+ ग्रेड में वे खिलाड़ी शामिल होते थे जो टेस्ट, वनडे और T20 तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। पहले इस ग्रेड में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी थे। इन तीनों ने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया, जिससे बुमराह अकेले ऐसे प्लेयर रह गए जो इस रुल में खरे उतरते थे। इसी वजह से बोर्ड ने A+ ग्रेड को पूरी तरह से खत्म कर दिया।

BCCI नया रुल निकल रहा है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- BCCI ने यह माना है कि लगातार परफॉर्मेंस करने वाले प्लेयर की फीस घटाना ठीक नहीं है। इसलिए बोर्ड अब विकल्प तलाश रहा है कि बुमराह को किसी तरह का कंपनसेट दिया जाए। इसका मतलब यह हो सकता है कि बुमराह के पैसे बढ़ाए जाएं या उनके कॉन्ट्रैक्ट में कोई नया तरीका लाया जाए।

