टीम इंडिया को ₹131 करोड़ इनाम: BCCI का ऐलान, ICC की प्राइज मनी से यह 5 गुना ज्यादा
Published:
2 min read

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत का स्कोर 255/5 रहा। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 रन ही बना सकी। (फोटो सोर्स- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। टीम इंडिया ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।
ऑफिशियल स्टेटमेंट में BCCI ने कहा- इस हिस्टोरिक अचीवमेंट के लिए टीम के प्लेयर्स , सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई देते हैं। यह इंडियन क्रिकेट के लिए प्राउड मोमेंट है। उम्मीद है कि टीम फ्यूचर में भी इसी तरह परफॉर्म करेगी।
5 गुना ज्यादा
BCCI टीम इंडिया को 131 करोड़ का कैश रिवॉर्ड दे रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिताब जीतने वाली टीम को लगभग 27.30 करोड़ दिए हैं। अगर दोनों अमाउंट की तुलना करें तो BCCI का इनाम ICC की प्राइज मनी से तकरीबन 5 गुना ज्यादा है। BCCI ने ICC की रकम से लगभग 103.70 करोड़ रुपए ज्यादा देने का ऐलान किया है।

ओपनर संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले, जिसमें 321 रन बनाए।
तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन
फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ, भारत ने लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीता। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई।
6 करोड़ ज्यादा
रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद BCCI ने भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ की रकम की घोषणा की। उस समय जय शाह BCCI सेक्रेटरी थे। इस बार 2026 की टीम को 6 करोड़ ज्यादा मिलेंगे।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

