ड्रेसिंग रूम में फैमिली की नो एंट्री: मैच डे पर प्रैक्टिस बैन, जर्सी नंबर बदलने पर 24 घंटे पहले अपडेट देना होगा
Published:
2 min read

टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। (फोटो सोर्स- IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के तहत मैच के दिन प्रैक्टिस सेशन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा मैच डे पर प्लेयर्स के फिटनेस टेस्ट भी नहीं लिए जाएंगे। यह सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
प्रैक्टिस को लेकर भी रुल्स
हर टीम को 2 नेट और 1 साइड विकेट दिया जाएगा। कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट यूज नहीं कर सकेगी। अगर कोई टीम अपना प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर देती है। तब भी विकेट का यूज नहीं कर पाएगी। ओपन नेट की परमिशन भी नहीं होगी।

मैच के दिन प्रैक्टिस पूरी तरह बैन रहेगी। इसके अलावा प्लेयर्स को प्रैक्टिस के लिए टीम बस से ही आना होगा। फैमिली और फ्रेंड अलग व्हीकल से आएंगे। केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख सकेंगे।
ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ जाएगा
ड्रेसिंग रूम और मैदान में सिर्फ ऑथराइज्ड स्टाफ को ही जाने की परमिशन होगी। सभी स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड जरूरी रहेगा। कार्ड नहीं होने पर जुर्माना लग सकता है। मैच के दिन एक टीम के साथ सिर्फ 12 सपोर्ट स्टाफ रह सकेंगे।

किसी खिलाड़ी का जर्सी नंबर बदलने पर टीम को 24 घंटे पहले बताना होगा। साथ ही ब्रॉडकास्ट रुल्स के मुताबिक, शुरुआती ओवर्स में ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना जरूरी होगा। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में स्लीवलेस जर्सी पहनने की परमिशन नहीं होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
फिल्मी गाने नहीं, हनुमान चालीसा पसंद: पंड्या बोले- नई फेरारी में भी यही सुनता हूं, इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

