BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव: रिपोर्ट में दावा- विराट और रोहित A+ से B कैटेगरी में जाएंगे; अब सिर्फ 3 कैटेगरी होंगी
Published:
2 min read

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव विराट और रोहित A+ से B कैटेगरी में जाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI 2025-26 के लिए खिलाड़ियों की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- विराट कोहली और रोहित शर्मा को सबसे ऊंची कैटेगरी से नीचे कर दिया गया है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ तीन कैटेगरी A, B और C में रखा गया है।
रोहित और विराट
रिपोर्ट्स के मुताबिक- कोहली और शर्मा पहले A+ कैटेगरी में थे। अब उन्हें B कैटेगरी में रखा गया है। BCCI ने इस बार A+ कैटेगरी को पूरी तरह हटा दिया है।
BCCI आमतौर पर उन्हीं खिलाड़ियों को टॉप कैटेगरी में रखता है जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, ODI और T20) खेलते हैं। विराट और रोहित अब सिर्फ ODI खेल रहे हैं और टेस्ट व T20 से संन्यास ले चुके हैं। इसलिए उनका टॉप कैटेगरी से बाहर होना हैरान करने वाली बात नहीं है।

A कैटेगरी में सिर्फ 3 खिलाड़ी
शुभमन गिल (टेस्ट और ODI कप्तान)
जसप्रीत बुमराह
रविंद्र जडेजा

B कैटेगरी 11 प्लेयर
विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, KL राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर।

C कैटेगरी के खिलाड़ी
अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कुल 16 खिलाड़ी।

कॉन्ट्रेक्ट और सैलरी
पहले A+ कैटेगरी में खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे। अब A+ हटने के बाद नया सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा, इस पर BCCI ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

