…उन्हें गोली मार दो: बासित अली बोले- पाकिस्तान टीम को सिर्फ पर्चा दे देते हैं; पहले ODI में बांग्लादेश से 209 बॉल पहले हारा PAK
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी। अब वनडे टीम बांग्लादेश दौरे पर है। (@BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत बद से बदतर होती जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। अब बांग्लादेश ने अपने घर में सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। बड़ी बात यह है कि बांग्लादेश टीम ने 209 बॉल पहले ही मैच जीत लिया था। इस बार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कभी ग्राउंड में क्रिकेट तो खेली ही नहीं
उन्होंने यूट्यूब पर लाइव शो में कहा कि पाकिस्तान के उस व्यक्ति को गोली मार देनी चाहिए, जिसने टीम को कहा है कि 10 ओवर में 60 रन बनाओ। वो तो सामने आती ही नहीं हैं। वे पाकिस्तान टीम को सिर्फ पर्चा दे देते हैं, क्योंकि उन्होंने कभी ग्राउंड में क्रिकेट तो खेली ही नहीं।
इस दौरान स्पोर्ट्स एंकर नजीब अल हसनैन भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा सही बात है। इस शो में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल भी थे। बासित ने कहा- 10 ओवर में मिनिमम 60 रन, अरे बेवकूफ पहले ये तो देखो की टॉस किसने जीता है।
बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में पाकिस्तान को हराया
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान टीम अब बांग्लादेश दौरे पर है। यहां दोनों टीम के बीच तीन ODI की सीरीज खेली जा रही है। तीनों मैच मीरपुर में होंगे। पहला वनडे बुधवार (11 मार्च) को हुआ। इस मैच में टॉस हारकर पहले पाकिस्तान टीम ने बैटिंग की और 30.4 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई।
फहीम अशरफ ने 47 बॉल पर 37 और साहिबजादा फरहान ने 38 गेंद पर 27 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 10 रन बनाकर आउट हुए।
115 रन के टारगेट को बांग्लादेश टीम ने 15.1 ओवर में ही चेज कर लिया। यानी 209 बॉल बाकी रहते ही मैच जीत लिया। बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए।
अभी दो मैच बाकी
इस सीरीज के दो मैच बाकी हैं। दूसरा 13 मार्च को मीरपुर में और तीसरा 15 मार्च को इसी मीरपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तान का ODI स्क्वॉड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन।

