बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से क्यों हटा: नई सरकार जांच करेगी; 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी, ICC से भी होगी बातचीत
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेश सरकार यह जानना चाहती है कि देश ने T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। क्या यह फैसला गलत था? स्पोर्ट्स मंत्री अमिनुल हक ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और ICC से भी बात की जाएगी।
15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी
बांग्लादेश के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमिनुल हक ने कहा- T20 वर्ल्ड कप में बॉयकॉट करने के फैसले की जांच की जाएगी। इसके लिए ईद के बाद एक नई कमेटी बनाई जाएगी। ये समझना जरूरी है कि आखिर बांग्लादेश वर्ल्ड कप में क्यों नहीं गया। कहीं ऐसा तो नहीं स्पोट्स डिप्लोमेसी में कोई कमी रह गई हो। ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।

अमिनुल ने आगे कहा- जांच कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट देगी। इसके बाद वो ICC से बात करेंगे और आगे का फैसला लिया जाएगा। सभी अधिकारियों, चुनाव कमिश्नर और जिला प्रशासकों से पूछताछ होगी। ये पता लगाया जाएगा कि काउंसिलर कैसे बदले गए।
BCB चुनाव पर भी उठे सवाल
अमिनुल ने सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनावों की भी जांच कराने का फैसला लिया है। आरोप हैं कि पिछले साल चुनाव में गड़बड़ी, दबाव और सत्ता का गलत इस्तेमाल हुआ।
इन आरोपों में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल और कई ढाका क्लब अधिकारियों का नाम सामने आया है। BCB चेयरमैन अमिनुल इस्लाम पर भी आरोप लगे कि कुछ जिलों के काउंसिलर बदलवाने की कोशिश की। साथ ही नॉमिनेशन की तारीख भी दो बार बदली गई।

विवाद यह से शुरू हुआ है
बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया था। इसकी बड़ी वजह थी पेसर मुस्तफिजुर रहमान का IPL से बाहर होना। इसके बाद बांग्लादेश ने मैच का वेन्यू बदलने की मांग की, जिसे ICC ने मना कर दिया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा और टूर्नामेंट का बायकॉट कर दिया। उनकी जगह टीम स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को मौका मिला।

