बांग्लादेशी प्लेयर्स के PSL खेलने पर सस्पेंस: BCB बोला- प्लेयर्स को भेजने का रिस्क नहीं उठा सकते, आखिरी फैसला सरकार लेगी
Published:
2 min read

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घरेलू 3 ODI मैच की सीरीज में 2-1 से हराया। (फोटो सोर्स-@BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में बांग्लादेशी प्लेयर्स के हिस्सा लेने पर सस्पेंस बरकरार है। BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा - फिलहाल सिचुएशन नार्मल नहीं हैं। इसलिए प्लेयर्स को भेजने से पहले सरकार से परमिशन ली जाएगी। अगर गवर्नमेंट इसे सेफ मानती है तो प्लेयर्स पाकिस्तान जाएंगे।

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का बॉयकॉट कर दिया था। (फोटो सोर्स-@BCB)
अब इसका कारण भी जान लेते हैं
पाकिस्तान ने 16 मार्च की रात में राजधानी काबुल के रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 घायल हैं। इसलिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रीजनल टेंशन को देखते हुए यह फैसला लिया है। बोर्ड जोखिम नहीं लेना चाहता। सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा है।

पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक किया था। (फोटो सोर्स-@BCB)
6 प्लयेर्स को NOC
बोर्ड ने पहले ही 6 प्लयेर्स को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया था। इनमें मुस्तफिजुर रहमान, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम और परवेज हुसैन इमोन का नाम हैं।

पेसर मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 में नहीं खेलेंगे। भारत-बांग्लादेश के बीच टेशन के चलते फैसला लिया गया। (फोटो सोर्स-@BCB)
न्यूजीलैंड सीरीज पर भी असर
अगर प्लयेर्स को PSL में खेलने की मंजूरी मिलती है तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए प्रैक्टिस कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। न्यूजीलैंड 13 अप्रैल को बांग्लादेश के टूर पर पहुंचेगी। इस दौरे में 3 ODI और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। ODI सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी। टी20 सीरीज 27 अप्रैल से 2 मई तक खेली जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ

