पहले ODI में पाकिस्तान 8 विकेट से हारा: बांग्लादेश ने 209 बॉल पहले टारगेट चेज किया; नाहिद राणा को 5 विकेट
Published:
2 min read

बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. 3 मैच की वनडे सीरीज खेलने बांग्लादेश पहुंची पाकिस्तान टीम को पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
50 ओवर भी नहीं खेल पाई पाकिस्तान
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने 47 बॉल पर 37 और साहिबजादा फरहान ने 38 गेंद पर 27 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 10 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। मेहदी हसन ने 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
बांग्लादेश की एकतरफा जीत
115 का टारगेट चेज करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। सैफ हसन 4 के स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी को विकेट दे बैठे। इसके बाद तंजीद हसन (67) और नजमुल शांतो (27) ने टीम को सिर्फ 15.1 ओवर में जीत दिला दी।
अभी दो मैच बाकी
इस सीरीज के दो मैच बाकी हैं। दूसरा 13 मार्च को मीरपुर में और तीसरा 15 मार्च को इसी मीरपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

