बांग्लादेश से सीरीज हारा पाकिस्तान: टी-20 WC के टॉप स्कोरर फरहान तीनों मैच में नाकाम; DRS को लेकर PAK की शिकायत
Published:
3 min read

शाहीन शाह अफरीदी को लिटन दास ने स्टंप आउट किया। (@BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया। इस तरह बांग्लादेश ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। जवाब मे पाकिस्तान की टीम 279 रन पर ऑल आउट हो गई।

तंजिद हसन तमिम की सेंचुरी
बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 107 गेंद में 107 रन बनाए। इस इनिंग में 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साथ ही सैफ हसन ने 36 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में लिटन दास ने 41 रन बनाए। तौहीद हृदोय ने नाबाद 48 रन बनाया । टीम का स्कोर 290 तक पहुंच गया।
पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 1 -1 विकेट लिया।

PAK की शुरुआत खराब
291 के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब थी। टीम ने सिर्फ 17 रन पर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे। मोहम्मद रिजवान के साथ टॉप ऑर्डर जल्दी ही आउट हो गया। टी-20 WC के टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान तीन मैच की इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन मैच में टोटल 64 रन बनाए।
सलमान आगा की सेंचुरी बेकार
सलमान अली आगा ने 98 बॉल में 106 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 37 रनो की इनिंग खेली। वे टीम को जीत नहीं दिला पाए।
तस्कीन अहमद मैच के हीरो
तस्कीन अहमद ने 49 रन देकर 4 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लिए हैं । इसके आलावा, नाहिद राणा ने 2 विकेट और रिशाद हुसैन ने 1 विकेट लिया।

इस सीरीज में दोनों टीमों से जुड़े कई विवाद भी देखने को मिले। आइए, जानते हैं
पाकिस्तान की कम्प्लेन
मामला मैच की आखिरी दो बॉल की है। उस समय पाकिस्तान को जीत के लिए 2 बॉल में 12 रन चाहिए थे। रिशाद हुसैन की बॉल शाहीन अफरीदी के पास से लेग साइड की तरफ निकल गई। अंपायर ने वाइड दे दिया। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी आपस में बात करने लगे। बाद में LBW के लिए रिव्यू ले लिया।
पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का कहना है- बांग्लादेश ने रिव्यू की मांग उस समय की जब बॉलिंग का रीप्ले स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर पहले ही दिखाया जा चुका था।
रूल्स के मुताबिक,प्लेयर्स को TV फ़ुटेज देखने के बाद DRS रिव्यू की मांग करने की परमिशन नहीं है।

रनआउट कंट्रोवर्सी
सीरीज के दूसरे ODI के दौरान सलमान अली आगा के रन-आउट को लेकर भी विवाद हुआ था। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की बॉल का सामना करते समय सलमान क्रीज से बाहर खड़े थे।
जैसे ही बॉल उनके पास पहुंची। उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की। फिर क्या मिराज ने गेंद पकड़ी और स्टंप्स गिरा दिए। इसके बाद रन-आउट की अपील की। तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। आउट होने के बाद सलमान नाराज दिखे ।

