इंडिया ओपन में नहीं खेलेंगे वर्ल्ड नंबर-3 एंटोनसेन: दिल्ली में पॉल्यूशन को बताया वजह; 5000 डॉलर का जुर्माना लगा
Published:
2 min read

वर्ल्ड नंबर-3 के डेनिश बैडमिंटन प्लेयर एंडर्स एंटोनसेन ने इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड नंबर-3 के डेनिश बैडमिंटन प्लेयर एंडर्स एंटोनसेन ने इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सही जगह नहीं है।
सोशल मीडिया पर स्टोरी
एंटोनसेन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने लिखा - दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा है। खेलना मुश्किल हो जाएगा। शायद अगस्त में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के समय हालात बेहतर हो पाएं।

जुर्माना लगाया गया
BWF ने एंटोनसेन पर 5000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। BWF के नियमों के मुताबिक, टॉप खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड टूर 750 और 1000 टूर्नामेंट खेलना जरूरी होता है। बिना मेडिकल वजह टूर्नामेंट से हटने पर जुर्माना लगाया जाता है।
मिया ब्लिचफेल्ट ने भी सवाल किया
डेनिश प्लेयर मिया ब्लिचफेल्ट ने इस जगह को अनहेल्दी कहा है। साथ ही कहा कि कोर्ट गंदा था। चिड़ियाएं उड़ रही थी। गंदगी भी कर रही थीं।
ब्लिचफेल्ट ने कहा - स्टेडियम बहुत बड़ा है। साफ-सफाई और हाइजीन की स्थिति प्रोफेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है। मैं अपने होटल के कमरे में ही रुकी हूं। मुझे बीमार होने का डर है। मैं पैकेट वाला खाना खा रहा हूँ ।

स्टेडियम में दिक्कतें
कई विदेशी खिलाड़ियों ने बताया - स्टेडियम के अंदर काफी ठंड हो जाती है। वार्म अप करना मुश्किल हो जाता है। कुछ खिलाड़ियों ने हीटर लगाने की भी रिक्वेस्ट की है। कई खिलाड़ियों को जैकेट, टोपी और दस्ताने पहनकर प्रैक्टिस करते देखे गए।
अगस्त 2026 में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप भी यही होगा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने भरोसा दिलाया है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा।
13 जनवरी से शुरू हुआ
इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट 13 से 18 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। ये 13 जनवरी से शुरू हुआ। पीवी सिंधु और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

