MOST को मोमोस कह गए बाबर आजम; VIDEO: अब मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले- बाबर की एक और इंग्लिश मास्टर क्लास
Published:
2 min read

केविन पीटरसन के साथ वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बाबर का मजाक बनाया जा रहा है । “मोस्ट ऑफ द टाइम” की जगह “मोमोज ऑफ द टाइम” सुनाई दिया । (फोटो क्रेडिट -स्क्रीन ग्रैब )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम अपनी इंग्लिश की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। केविन पीटरसन के साथ शूट किए गए वीडियो में बाबर को मोस्ट ऑफ द टाइम कहना था, लेकिन वो मोमोज ऑफ द टाइम कह गए। फिर क्या था, इसके बाद मीम्स बनने लगे।
आगे बढ़ने से पहले यह वीडियो देखें
मीम मटैरियल इंग्लिश बोलते हैं बाबर
वीडियो में पीटरसन ने बाबर से शॉर्ट बॉल खेलते समय बैटिंग स्टांस पर सवाल किया।
पीटरसन - आप क्रीज पर कहां खड़े रहते हैं (मिडिल, लेग या ऑफ स्टंप)।
बाबर - मोस्ट ऑफ द टाइम, आई एम स्टैंडिंग इन द मिडिल।
उच्चारण की गलती की वजह से जवाब “मोमोज ऑफ द टाइम” जैसा सुनाई दिया। यूजर्स ने इस क्लिप का इस्तेमाल करके मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसे खाने से जोड़ रहे थे तो कुछ इंग्लिश का मजाक उड़ा रहे थे।
अंग्रेजी के उच्चारण पर पहले भी ट्रोल
बाबर पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस और मैच प्रेजेंटेशन में इंग्लिश बोलते वक्त ट्रोल हो चुके हैं। शब्दों के सिलेक्शन और उच्चारण पर कई बार मजाक बना है।
बाबर आजम का बैट बिल्कुल खामोश नजर आ रहा है। BBL में उन्होंने कुल 8 मुकाबले खेले हैं। उनके बैट से (14+2+58*+2+58+9+2+9) 154 रन निकले हैं। वो सिर्फ 3 बार डबल डिजिट को छू पाए हैं। सिंगल डिजिट में ही आउट हुए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट तक कह चुके हैं कि बाबर मैदान पर सिर्फ अपने लिए खेलते हैं।
पाकिस्तान टीम से बाहर
बाबर को पाकिस्तान की कुछ T20I सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली। श्रीलंका सीरीज के लिए भी सिलेक्शन नहीं हुआ। टीम मैनेजमेंट यंग और एग्रेसिव बैटर को ज्यादा मौके देना चाहता है।

