बाबर और शाहीन का बाहर होना तय: टी20 वर्ल्ड कप में अगला मौका मिलना मुश्किल; इंडिया से हार के बाद नकवी नाराज
Published: Updated:
2 min read

बाबर आजम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले, जिसमें 22 की एवरेज से सिर्फ 66 रन बनाए। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच एकतरफा रहा, जिसे भारतीय टीम ने 61 रनों से अपने नाम किया। मैच में बाबर आजम और पेसर शाहीन शाह अफरीदी बुरी तरह फ्लॉप नजर आए। अब यह दोनों अगले मैच में नजर नहीं आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी अपनी टीम के इस प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। उन्होंने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा से बात की।
नकवी को ये हार बर्दाश्त नहीं
नकवी बीच मैच में ही पाकिस्तान की हार तय होने पर स्टेडियम छोड़कर चले गए थे। नकवी ने मैनेजर से कहा कि यह हार बर्दाश्त नहीं है। अब टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा कि वे अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ नहीं खेले।

पेसर शाहीन अफरीदी ने भी इस टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 3 विकेट लिए। इकोनॉमी रेट 18 का रहा।
अब बाबर-शाहीन मैच नहीं खेलेंगे
टीम मैनेजमेंट के विश्वसनीय सूत्र ने बताया- हार के बाद रात को मैनेजमेंट ने फैसला किया कि अब बहुत हो गया है। नामीबिया के खिलाफ अगले मैच में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को बेंच पर बैठाया जाएगा। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा या नसीम शाह को जगह मिलेगी। बाबर की जगह फखर जमां को खिलाया जाएगा।
सूत्र ने कहा कि यदि यह बदलाव सक्सेस रहे तो बाबर और शाहीन को अब वर्ल्ड कप में आगे मौका नहीं मिलेगा। मिडिल ऑर्डर में यंग प्लेयर ख्वाजा नफे को आजमाया जाएगा।
पॉइंट्स टेबल का सिनेरियो
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में एंट्री कर ली है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के 3 मैच में 4 पॉइंट्स हैं। वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए चौथा यानी आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।
इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर अमेरिका टीम है। उसके 4 मैच में 4 पॉइंट्स हैं। यदि पाकिस्तान अगला मैच नामीबिया से हारती है, तो वो बाहर हो जाएगी। नीदरलैंड्स ने 3 में से 1 मैच जीता है। नामीबिया तीनों मैच हारकर बाहर हो गई है।

