शाहीन की 5 बॉल पर बाबर के 21 रन: पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू, देखें VIDEO
Published:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम को टीम में जगह मिली है। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुट गई है। टीम आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेल रही है, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बाबर आजम का भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की बॉल पर रन लूटते दिख रहे हैं।
बाबर ने शाहीन की 5 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 छक्के और 2 चौके लगाए। एक सिंगल भी लिया। वैसे बाबर को स्लो बैटिंग के लिए जाना जाता है। यही वजह भी रही थी कि बिग बैश लीग (BBL) के एक मैच में स्टीव स्मिथ ने बाबर के सिंगल लेने से रोक दिया था और स्ट्राइक नहीं दी थी।
बाबर ने शाहीन की बॉल पर 2 छक्के लगाए
दरअसल, शाहीन की पहली ही बॉल पर बाबर ने डीप फॉरवर्ड की ओर छक्का लगाया। दूसरी बॉल पर एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका और फिर तीसरी बॉल पर डीप फॉरवर्ड की ओर छक्का लगाया। चौथी बॉल पर बाबर ने एक रन लेकर शुरुआती 4 बॉल पर 17 रन बनाए।
बाबर को इस ओवर की आखिरी बॉल खेलने का मौका भी मिला, इस पर उन्होंने डीप फॉरवर्ड की ओर ही चौका लगाया। इस तरह बाबर ने शाहीन के एक ओवर की 5 बॉल खेलीं और 21 रन बनाए।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम को टीम में जगह मिली है, जबकि मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ को बाहर कर दिया गया है। पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 6 खिलाड़ियों बाहर किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच पाकिस्तान को ही खेलना है। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ कोलंबो में होगा।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया।
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।

