मैंने बहुत मैच फिनिश किए: कोहली से तुलना पर बाबर चिढ़े, बोले- अब बस करो, इसके आगे भी बढ़ो
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली से लगातार हो रही तुलना की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम चिढ़ चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कह दिया कि अब यह तुलना बंद कर देनी चाहिए। सभी को इससे आगे बढ़ना चाहिए।
दरअसल, इस समय PSL 2026 सीजन खेला जा रहा है। पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच हुए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर से यही सवाल किया गया था।
तुलना पर भड़के बाबर
कराची में एक पत्रकार ने बाबर से पूछा कि विराट कोहली अक्सर मैच खत्म करते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाए। इस पर आपकी क्या राय है? यह सुनते ही बाबर आजम नाराज हो गए। उन्होंने कहा- इस बात को यहीं खत्म करें। जिस वजह से आप यह सवाल कर रहे हैं, उसे छोड़ दें और आगे बढ़ें। मैनें कई बार मैच फिनिश किए हैं। आपको ऐसा लगता है, लेकिन मैंने कई मैच फिनिश किए हैं।
ये वीडियो देखें
मैच में नहीं कर पाए फिनिश
बाबर इस PSL 2026 सीजन में पेशावर जाल्मी टीम के कप्तान हैं। उन्होंने हैदराबाद टीम के खिलाफ 37 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। 146 रन का पीछा करते हुए बाबर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी। वो उसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, मैच पेशावर जाल्मी की ही टीम ने 4 विकेट से जीता, लेकिन बाबर मैच फिनिश नहीं कर पाए।

कोहली vs बाबर
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बाबर आजम को बैटिंग ऑर्डर में मिडिल ऑर्डर में भेजा गया था। हालांकि वे टीम के ओपनर रहे हैं। कोहली इंटरनेशनल T20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वह अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेलते हैं। कोहली की IPL 2026 में भी अच्छी शुरुआत रही।
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 69 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ वह 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी तरफ बाबर PSL 2026 में पेशावर जाल्मी के कैप्टन हैं। उन्होंने मौजूदा एडिशन के पहले मैच में 39 रन बनाए थे। उन्होंने किंग्समैन के खिलाफ दूसरे मैच में 43 रन की अहम पारी खेली थी।
विराट कोहली ऑल फॉर्मेट रिकॉर्ड

टेस्ट
मैच: 123
रन; 9230
एवरेज: 46.85
सेंचुरी: 30
फिफ्टी: 31
ODI
मैच: 311
रन: 14797
एवरेज: 58.71
सेंचुरी: 54
फिफ्टी: 77
T20I
मैच: 125
रन: 4188
एवरेज: 58.71
सेंचुरी: 1
फिफ्टी: 38
बाबर आजम ऑल फॉर्मेट रिकॉर्ड

टेस्ट
मैच: 61
रन; 4366
एवरेज: 42.38
सेंचुरी: 9
फिफ्टी: 30
ODI
मैच: 140
रन: 6501
एवरेज: 53.72
सेंचुरी: 20
फिफ्टी: 37
T20I
मैच: 145
रन: 4596
एवरेज: 38.94
सेंचुरी: 3
फिफ्टी: 39

