प्लेइंग 11 से बाहर रहे आजम: TOP 10 सिक्स हिटर तो छोड़िए, 5 साल में टॉप 80 में भी शामिल नहीं
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी स्लो बैटिंग और पावर हिटिंग नहीं कर पाने की कमजोरी के चलते लगातार बेइज्जत होते दिख रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ डू आर डाई के मैच में बाबर को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया।
बाबर को प्लेइंग-11 से बाहर किया
इसका कारण था कि पाकिस्तान को यह मैच 64 रन या 13.1 ओवर में जीतना था। टीम मैनेजमेंट को समझ आ गया कि बाबर पावर हिटिंग के साथ बैटिंग नहीं कर पाएंगे और टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित होंगे। ऐसे में उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया।
रिकॉर्ड्स भी कुछ यही गवाही दे रहे हैं। 5 साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम सिक्स हिटर्स की लिस्ट के टॉप-80 में भी नहीं हैं। टॉप-10 की बात तो दूर की है।
सिक्स हिटर्स की लिस्ट में 87वां नंबर
बाबर ने पिछले 5 साल में 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान 91 पारी में 56 सिक्स लगाए। इसी के साथ वे सिक्स हिटर्स की लिस्ट में 87वें नंबर पर हैं। इस दौरान बाबर ने 34.95 के एवरेज से 2866 रन बनाए।
इस लिस्ट में UAE के मोहम्मद वसीम टॉप पर हैं, जिन्होंने 97 मैच में 193 सिक्स लगाए हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 110 टी20 मैच में 177 सिक्स लगाए। टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं है। जबकि सूर्या अकेले भारतीय हैं।

स्मिथ ने बाबर को रन लेने से रोका
मामला 16 जनवरी 2026 को हुए सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मैच का रहा। मैच में सिडनी थंडर्स ने 190 रन का टारगेट दिया था। जवाब में सिक्सर्स टीम के लिए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ने ओपनिंग की थी। दोनों के बीच 12.1 ओवर में 141 रन की पार्टनरशिप हुई।
इसी पारी के दौरान 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर बाबर ने लॉन्ग-ऑन की ओर ड्राइव शॉट खेलकर एक रन लेना चाहा था। स्मिथ ने रन लेने से मना कर दिया। बाबर को वापस भेज दिया। यह बात बाबर को समझ नहीं। इसके बाद वो नाराज दिखे।
इसी दौरान स्मिथ ने बाबर को समझाया कि वो अगले ओवर से ‘पावर सर्ज’ ले रहे हैं। इसी वजह से स्ट्राइक खुद रखना चाहते हैं, ताकी इसका फायदा उठाया जा सके। पावर सर्ज के दौरान फील्डिंग टीम को सिर्फ 2 फील्डर बाउंड्री पर रखने होते हैं। बाकी सभी प्लेयर सर्कल के अंदर होते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11
साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।

