पेशावर जाल्मी PSL 11 फाइनल में : इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रन से हराया,बाबर आजम ने 59 बॉल में 103 रन बनाए
Published:
2 min read

पेशावर जाल्मी 2021 सीजन के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है।( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 11 के क्वालिफायर मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम फाइनल में पहुंच गई। कप्तान बाबर आजम ने 59 बॉल में 103 रन बनाए। यह उनका PSL करियर का चौथा शतक रहा।
आजम - मोहम्मद हारिस की पार्टनरशिप
पहले बैटिंग करते हुए पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 221 रन बनाए। बाबर आजम को मोहम्मद हारिस का अच्छा साथ मिला। उन्होंने 16 बॉल में 35 रन बनाए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने 26 बॉल में 41 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया। आखिरी ओवर्स में एरॉन हार्डी ने 10 बॉल में 20 रन जोड़े।

151 रन पर ऑलआउट इस्लामाबाद
222 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की शुरुआत ठीक रही। टीम लगातार विकेट गंवाती रही। समीर मिन्हास ने 23 बॉल में 44 रन बनाए। उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला। पूरी टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई।
पेशावर जाल्मी की बॉलिंग भी अच्छी रही। एरॉन हार्डी ने 3 विकेट लिए। सुफियान मुकीम और मोहम्मद बासित ने 2-2 विकेट लिए। अब इस्लामाबाद यूनाइटेड को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। टीम एलिमिनेटर 1 के विनर से भिड़ेगी।


