सैंडपेपर कांड फिर याद आया: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन में फिर होगा मुकाबला
Published:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 8 साल बाद फिर से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 8 साल बाद फिर से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। पिछली बार 2018 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज हुई थी, जो “सैंडपेपर कांड” के कारण काफी विवादों में रहा था। अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर साउथ अफ्रीका में वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगा। यह दौरा सितंबर और अक्टूबर में होगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया पहले 3(वनडे) मैच खेलेगा, उसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
ODI सीरीज
पहला मैच – 24 सितंबर, डरबन
दूसरा मैच – 27 सितंबर, जोहान्सबर्ग
तीसरा मैच – 30 सितंबर, पोटचेफ्स्ट्रूम(DAY NIGHT)
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट – 9 से 13 अक्टूबर, डरबन
दूसरा टेस्ट – 18 से 22 अक्टूबर, ग्केबेर्हा
तीसरा टेस्ट – 27 से 31 अक्टूबर, केपटाउन
सबसे खास बात यह है कि तीसरा टेस्ट केपटाउन के उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां 2018 में बड़ा विवाद हुआ था।
2018 का सैंडपेपर विवाद
साल 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में पकड़े गए थे। उन्होंने गेंद की सतह को खुरचने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। यह घटना सामने आते ही पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना हुई।
उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी सख्त कार्रवाई की गई। स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए बैन किया गया, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का बैन मिला।
इसके बाद स्टीव स्मिथ को कप्तानी छोड़नी पड़ी और टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई। उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने सबके सामने से माफी मांगी और टीम की करवाई हई थी। मुख्य कोच डैरेन लेहमन ने भी बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।यह घटना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी विवादित घटनाओं में से एक मानी जाती है।
इस बार क्या रहेगा खास?
अब जब ऑस्ट्रेलिया फिर से दक्षिण अफ्रीका जाएगा, तो कई पुराने खिलाड़ी उसी मैदान पर खेलते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ एक बार फिर केपटाउन के मैदान पर उतरेंगे। हालांकि डेविड वॉर्नर अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।जोश हेज़लवुड, पैट कमिंस, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी भी 2018 की टीम का हिस्सा थे और इस बार भी टीम में शामिल हो सकते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप खराब खेले
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन खराब रहा। टीम सुपर-8 चरण में जगह नहीं बना सकी। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से मिली हार के कारण उनका सफर जल्दी खत्म हो गया।ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को फिर से साबित करने और पुराने विवादों को पीछे छोड़ने का सुनहरा अवसर है।

