भारत–पाकिस्तान मैच के लिए श्रीलंका में अलर्ट : 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात; स्टेडियम में कांच की बोतल-बैग समेत ये सामान लाने की मनाही
Published:
3 min read

श्रीलंका में करीब 18 हजार भारतीय और 12 हजार पाकिस्तानी फैन पहुंचे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. 15 फरवरी 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। यह मैच कोलंबो के R. Premadasa International Cricket Stadium में शाम 7:00 बजे शुरू होगा। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग की पूरी तैयारी कर ली है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस मैच के लिए लगभग 2,000 पुलिसकर्मी और 600 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रीलंका पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स, तीनों सेनाएं और खुफिया विभाग मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। स्टेडियम के सभी गेट दोपहर 3:00 बजे खोल दिए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार सभी टिकट बिक चुके हैं। जिन लोगों के पास टिकट है, उन्हें उनकी तय सीट पर बैठकर मैच देखने की सुविधा दी जाएगी। जिनके पास टिकट नहीं है, वे स्टेडियम न आएं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, उनसे अनुरोध है कि वे स्टेडियम के बाहर भीड़ न लगाएं। ऐसे लोग अपने घर पर टीवी पर आराम से मैच देखें। पुलिस ने साफ कहा है कि बिना टिकट स्टेडियम के आसपास इकट्ठा न हों। विदेशी और स्थानीय सभी दर्शकों से अपील की गई है कि वे शांति, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखें।

स्टेडियम में क्या लाना मना है?
दर्शकों से कहा गया है कि वे स्टेडियम में प्लास्टिक या कांच की बोतलें न लाएं। अंदर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इन चीजों को लाना सख्त मना है:
- बड़े बैग
- हेलमेट
- जैकेट
- शराब या नशीले पदार्थ
- म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
- ड्रोन
- चाकू या कोई भी धारदार चीज बिना अनुमति के इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं होना चाहिए अगर कोई व्यक्ति नशे में पाया गया या गलत व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक और पार्किंग की जानकारी
स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिना क्रिकेट बोर्ड की अनुमति वाले वाहनों को कुछ रास्तों से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।सिर्फ वही वाहन अंदर जा सकेंगे जिनके पास विशेष परमिट होगा।
दर्शकों के लिए कई जगहों पर पार्किंग की सुविधा
स्टेडियम पार्किंग
सथोसा पार्किंग ग्राउंड
सेबेस्टियन एला रोड
माटी पार्क
कोविला रोड
एप्पलवट्टे पार्किंग
मैच से पहले की जा रही चेकिंग
मैच शुरू होने से पहले सीसीटीवी निगरानी, बॉडी चेकिंग और गाड़ियों की जांच की जाएगी। यह सब दर्शकों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।श्रीलंका पुलिस ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षा बलों का पूरा सहयोग करें। यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।


