एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट का शेड्यूल: IND Vs PAK मैच की उम्मीद कम, सिर्फ मेडल मैच में मुकाबला संभव; वुमन्स के 8 और मेन्स टीम के 14 मैच
Published: Updated:
3 min read

एशियन गेम्स 2026 में इंडिया-पाकिस्तान की टीम के बीच एक ही कंडीशन में मैच हो सकता है। यह मुकाबला गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) या ब्रॉन्ज मेडल मैच (प्लेऑफ) में ही संभव है। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। टूर्नामेंट में क्रिकेट इवेंट (मेन्स-वुमन्स) 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने हैं। फैन्स को उम्मीद थी कि टूर्नामेंट में इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक या एक से ज्यादा मैच देखने को मिलेंगे। लेकिन इस बार तो एशियन गेम्स में इंडिया-पाकिस्तान के बीच एक मैच (मेन्स-वुमन्स दोनों) भी होना मुश्किल नजर आ रहा है।
इस बार इंडिया-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखा गया। दोनों के बीच क्वार्टरफाइनल या सेमीफाइनल में टक्कर नहीं होगी। यदि दोनों टीमें मेडल (गोल्ड या ब्रॉन्ज) मैच के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो यहां दोनों के बीच एक मैच हो सकता है।
मेन्स इवेंट में इस बार 10 टीमें होंगी, जबकि वुमन्स कैटेगरी में 8 ही टीमें रहेंगी। फाइनल समेत वुमन्स टीमें टोटल 8 मैच खेलेंगी, जबकि मेन्स टीम के 14 मैच होने हैं।
एक ही कंडीशन में इंडिया Vs पाकिस्तान मैच संभव
मेन्स और वुमन्स दोनों ही कैटेगरी में इंडिया-पाकिस्तान की टीम के बीच एक ही कंडीशन में मैच हो सकता है। यह मुकाबला गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) या ब्रॉन्ज मेडल मैच (प्लेऑफ) में ही संभव है।
एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट 17 सितंबर से शुरू होंगे। पहले महिलाओं के मैच खेले जाएंगे। इनका फाइनल 22 सितंबर को होगा। 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मेन्स के मैच होंगे। टी20 फॉर्मेट में होने वाले यह सभी मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में होंगे।

मेन्स क्रिकेट का फॉर्मेट
- इंडिया के साथ पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है।
- अफगानिस्तान समेत 6 टीमें ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी।
- टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल-2 और पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल-1 खेलेगी। दोनों मैच 28 सितंबर को होंगे।
- क्वार्टरफाइनल-2 की विजेता का सेमीफाइनल क्वार्टरफाइनल-3 की विनर टीम से होगा
- जबकि क्वार्टरफाइनल-1 की विनर टीम का सेमीफाइनल क्वार्टरफाइनल-4 की विजेता से होगा, दोनों सेमी 1 अक्टूबर को होंगे।
- यही वजह है कि इंडिया-पाकिस्तान का मैच गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही हो सकेगा, दोनों मैच 3 अक्टूबर को होंगे
- यदि कोई एक टीम पहले ही बाहर हो गई तो इस अकेले मैच की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी

वुमन्स क्रिकेट का फॉर्मेट
- टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल जापान से होगा
- जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल बांग्लादेश या हॉन्ग कॉन्ग (चीन) से होगा
- दूसरी ओर पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल मैच थाईलैंड से खेलेगी
- यह मैच जीतने वाली का सेमीफाइनल श्रीलंका या मलेशिया से होगा
- ऐसे में इंडिया-पाकिस्तान का मैच गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही हो सकेगा, दोनों मैच 22 सितंबर को होंगे

Asian Games के लिए भारतीय स्क्वॉड
मेन्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
वुमन्स टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वाइस कैप्टन), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

