एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक, वुमन्स फाइनल 22 सितंबर को; 24 से मेंस क्रिकेट शुरू होगा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 जापान में होंगे। शुरुआत 19 सितंबर से होगी और खेल 4 अक्टूबर तक चलेंगे। क्रिकेट मुकाबले दो दिन पहले ही शुरू हो जाएंगे। एशियन गेम्स की क्रिकेट का पूरा शेड्यूल अब सामने आ चुका है।
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का शेड्यूल
एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। महिला क्रिकेट की शुरुआत पहले होगी, जबकि मेंस का टूर्नामेंट कुछ दिन बाद शुरू होगा।

वुमन्स क्रिकेट शेड्यूल
17 सितंबर: क्वार्टरफाइनल 1 और 2
18 सितंबर: क्वार्टरफाइनल 3 और 4
20 सितंबर: सेमीफाइनल मुकाबले
22 सितंबर:फाइनल मुकाबला
हर दिन दो मैच
पहला: सुबह 9 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 5:30 बजे)
दूसरा मैच: दोपहर 2 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे)
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का फॉर्मेट सीधा नॉकआउट रहेगा, यानी हारते ही टीम बाहर हो जाएगी। क्वार्टर फाइनल से ही मुकाबले शुरू होंगे। भारत टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।

24 सितंबर से मेंस क्रिकेट
मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा। इसमें 10 टीमें भाग लेंगी। शुरुआती तीन दिन कुछ टीमें वॉर्मअप मैच खेलेंगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। मेंस का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा।

क्वालिफिकेशन सिस्टम
पिछले एशियन गेम्स 2023 की तरह इस बार भी टॉप 4 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। बाकी 6 टीमों को शुरुआती मुकाबलों के जरिए क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी होगी।
भारत का पिछला रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों टीमों के साथ हिस्सा लिया था। टीम इंडिया की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ ने की थी। भारत ने नेपाल और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यहां मुकाबला अफगानिस्तान से होना था। लेकिन बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाया और बेहतर टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया।

