150 kmph की रफ्तार: बिना इंजरी रणजी ट्रॉफी में 104 ओवर डाले, IPL में 90 लाख में बिके; न्यू सेंसेशन साबित हो सकते हैं अशोक शर्मा
Published:
2 min read

गुजरात टाइटन्स ने IPL ऑक्शन में अशोक शर्मा को 90 लाख में खरीदा।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन क्रिकेट में पेसर्स की तलाश हमेशा जारी रहती है, खासकर ऐसे गेंदबाज की जो 150 kmph की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी कर सके। अब एक नया नाम सुर्खियों में है, अशोक शर्मा। डोमेस्टिक क्रिकेट में अशोक शर्मा को ‘रफ्तार सिंह’ के नाम से जाना जाता है। वे सिर्फ अपनी तेज गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि फिटनेस और वर्कलोड के मामले में भी बाकी पेसर्स से आगे नजर आ रहे हैं।

लगातार बॉलिंग
रणजी ट्रॉफी में अशोक शर्मा ने लगातार अच्छी बॉलिंग करते हुए करीब 104 ओवर डाले। ये किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बड़ी बात है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 30 से अधिक ओवर डाले। हाईएस्ट विकेट टेकर थे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में 4 मैच खेलकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा राजस्थान क्रिकेट के मैच में भी उन्होंने करीब 70 से 80 ओवर की बॉलिंग की। इस सीजन अशोक शर्मा ने लगातार अच्छी बॉलिंग करते हुए करीब 250 ओवर डाले। मतलब साफ समझा जा सकता है कि पूरे सीजन में लगातार खेलते हुए भी उन्होंने अपनी स्पीड और फिटनेस बनाए रखी।
विकेट टेकिंग एबिलिटी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अशोक ने 150 kmph की स्पीड हासिल की। इसी टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। 10 इनिंग में 22 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 9.25 रहा।

IPL में एंट्री
गुजरात टाइटन्स ने IPL ऑक्शन में अशोक शर्मा को 90 लाख में खरीदा। कई फ्रेंचाइजियों के बीच बिडिंग वॉर हुई। इससे तो यह भी समझा जा सकता है कि उनकी डिमांड काफी ज्यादा थी।
उमरान-मयंक से अलग क्यों
उमरान मलिक और मयंक यादव दोनों ने ही 150 kmph से ज्यादा की स्पीड से बॉलिंग करके अपना नाम बनाया। इंजरी की वजह से उनके करियर की स्पीड ही धीमी पड़ गई है। वहीं अशोक की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वे फिट रहते हुए लगातार लंबे स्पेल में बॉलिंग कर पाते हैं।


