पंड्या रोज पारो चेंज करता है: हार्दिक की लव लाइफ को लेकर आशीष नेहरा का मजाकिया कमेंट, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कई वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खेल के साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पंड्या की लव लाइफ ही सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती है। इसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया। उन्होंने कहा कि पंड्या तो हर रोज पारो चेंज करता रहता है।
पंड्या तो रोज पारो चेंज करता है
दरअसल, नेहरा अपनी पत्नी रुश्मा के साथ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के पोडकास्ट में पहुंचे थे। इसी दौरान बात करते हुए नेहरा ने यह कमेंट किया।
इसी दौरान गीता ने भज्जी और नेहरा से पूछा कि भारतीय टीम में देवदास कौन है। इस पर भज्जी ने तपाक से कहा- हार्दिक पंड्या। नेहरा ने कहा- क्यों। वो तो रोज पारो चेंज करता है, मैंने सुना है।
इस तरह पंड्या-नताशा का तलाक हुआ
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्या है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।
माहिका को डेट कर रहे पंड्या
नताशा से तलाक के बाद पंड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। कई मौकों पर जैस्मिन को स्टेडियम में मैच देखते हुए कैप्चर किया गया, लेकिन अब यह खबरें गलत साबित हुईं।
पंड्या अब मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कई वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं। माहिका ने बीच में एक बार रिंग की फोटो शेयर की थी, तब कयास लगाए गए कि दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं हुई। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान माहिका भारतीय टीम का मैच देखने पहुंची थीं। उनके साथ पंड्या के बेटे अगस्त्या भी थे।

