अर्शदीप गर्लफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर दिखे: पंजाब टीम की बस में भी साथ थे, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये तो लव एक्सप्रेस है
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में पंजाब किंग्स (PBKS) के पेसर अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाथ पकड़कर चलते नजर आए। बाद में दोनों को पंजाब किंग्स (PBKS) टीम की बस में भी साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
‘ये तो लव एक्सप्रेस है’
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने मजाक में इसे ‘लव एक्सप्रेस’ कहा तो कई लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए BCCI से कार्रवाई की मांग कर दी। लोगों का कहना है कि प्लेयर्स को टीम के रूल्स फॉलो करना चाहिए।
हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक अर्शदीप या टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
9 मैच में 11 विकेट
अर्शदीप सिंह का IPL 2026 में प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। उन्होंने 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं। इसी सीजन में 100 IPL विकेट का आंकड़ा भी पार किया है।

समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। उनके काम और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह फैमस हो रही हैं।
इसके अलावा, समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी फैमस हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकिया श करती रहती हैं। उन्हें फिल्म “83” में भी देखा गया, जो भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनी है।


