अर्शदीप ने चुपके से वीडियो बनाया: खाना खाते समय तिलक वर्मा को आया गुस्सा, ईशान ने भी ट्रोल किया
Published:
2 min read

प्रैक्टिस मैच में तिलक वर्मा ने 19 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली। बॉलिंग में एक ओवर किया, जिसमें 12 रन दिए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज करने को पूरी तरह तैयार है। टीम ने प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें साउथ अफ्रीका को हराया है। इसी मुकाबले के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बैटर तिलक वर्मा और ईशान किशन का चुपके से वीडियो बनाते दिख रहे हैं।
रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा
तिलक मोबाइल चलाते और खाना खाते दिख रहे हैं। ईशान ने तिलक को बताया कि अर्शदीप वीडियो बना रहे हैं। जैसे ही तिलक को पता चला कि अर्शदीप वीडियो बना रहे हैं तो वे गुस्सा हो जाते हैं। इस दौरान ईशान भी हल्के अंदाज में ट्रोल करते दिखते हैं।
तिलक पहले मोबाइल चलाते दिखते हैं। रिकॉर्डिंग के बारे में पता चलते ही वे खाना खाने लगते हैं। इस दौरान गुस्से में तिलक ने अर्शदीप से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चोट से ठीक होकर लौटे तिलक
भारतीय बैटर तिलक चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी नहीं खेली थी। हालांकि अब वे ठीक होकर लौटे हैं और प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। तिलक ने 19 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली। बॉलिंग में एक ओवर किया, जिसमें 12 रन दिए।
दूसरी ओर अर्शदीप सिंह ने प्रैक्टिस मैच में एक विकेट लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 की घरेलू सीरीज में अर्शदीप ने 4 मैच में सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए थे।
प्रैक्टिस मैच में इंडिया जीता
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। इस तरह इंडिया ने 30 रन से मैच जीत लिया।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

