सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी बनेगा फैशन इवेंट: खुद का ब्रांड या रॉयल डिजाइनर; किस लुक में दिखेगा तेंदुलकर परिवार
Published:
4 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. जब भी बात सचिन तेंदुलकर की फैमिली की होती है, तो चर्चा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहती। उनके घर का हर खास मौका अपने आप में एक इवेंट बन जाता है। अब जब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी आज होने वाली है, तो फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है- आखिर इस शाही शादी में तेंदुलकर परिवार किस डिजाइनर के कपड़े पहनेगा?
आधिकारिक तौर पर किसी डिजाइनर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले फैशन ट्रेंड्स और परिवार की पसंद को देखते हुए कई बड़े नाम चर्चा में हैं। आइए जानते हैं…
सचिन तेंदुलकर: अपने ब्रांड ‘True Blue (ट्रू ब्लू)’ या किसी क्लासिक डिजाइनर पर भरोसा?
सचिन तेंदुलकर का फैशन सेंस क्लासिक रहा है। एक समय पर सिंपल स्पोर्ट्स लुक में नजर आने वाले सचिन आज क्लासिक, टेलर-मेड और एलिगेंट आउटफिट्स में दिखते हैं। उन्होंने 2016 में अरविंद फैशन ब्रांड्स के साथ मिलकर अपने प्रीमियम मेन्स वियर ब्रांड True Blue को लॉन्च किया था।
संभव है कि शादी में सचिन अपने ही ब्रांड की खास कस्टम-मेड शेरवानी पहनें। इसके अलावा वो डिजाइनर उमंग मेहता के आउटफिट्स भी पहनते हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि वे किसी टॉप इंडियन डिजाइनर के वेडिंग लुक में नजर आए।
अर्जुन तेंदुलकर: ट्रेडिशनल कुर्ता या डिजाइनर शेरवानी?
हाल ही में अर्जुन प्रधानमंत्री मोदी को शादी का न्योता देने पहुंचे थे। इस वक्त वह आइवरी रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए थे। इससे साफ है कि उनकी पसंद क्लासी और सटल है।
शादी के दिन अर्जुन गोल्डन, क्रीम या ऑफ-व्हाइट शेरवानी में दिख सकते हैं। संभावना है कि उनका आउटफिट भी ‘True Blue’ का कस्टम कलेक्शन हो। हालांकि, हाई-प्रोफाइल वेडिंग को देखते हुए वे किसी बड़े डिजाइनर की हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड शेरवानी भी चुन सकते हैं। उनका लुक ओवरड्रामैटिक नहीं, बल्कि एलिगेंट और मिनिमम होने की उम्मीद है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि अर्जुन शादी के लिए सब्यसाची के कपड़े भी पहन सकते हैं।
सारा तेंदुलकर: अनिता डोंगरे या राहुल मिश्रा, किसे चुनेंगी सारा
सारा तेंदुलकर पहले भी कई बड़े डिजाइनर्स के कलेक्शन में नजर आ चुकी हैं। डिजाइनर अनिता डोंगरे, अमित अग्रवाल और राहुल मिश्रा के आउटफिट्स में भी सारा का ग्लैमरस लुक देखा गया है।
भाई की शादी में सारा किसी पेस्टल लहंगे या हेवी एम्ब्रॉयडर्ड ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ सकती हैं। अनिता डोंगरे का रॉयल राजस्थानी टच या राहुल मिश्रा की फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा, दोनों ही उनके स्टाइल से मिलता जुलता है।
इसके साथ-साथ सारा को इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे लुई वुइटन और जारा में भी देखा गया है। लेकिन, शादी जैसे खास मौके पर वे भारतीय डिजाइनर को ही सिलेक्ट करेंगी। इसके अलावा अंबानी वेडिंग में सारा को मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में देखा गया था। इससे माना जा रहा है कि वह मनीष मल्होत्रा को भी चुन सकती हैं।
दुल्हन सानिया चांदोक: कौन सा ब्रांड हो सकता है सबसे खास?
हाल ही में सानिया चांदोक गुलाबी सलवार सूट में नजर आई थीं, जिससे उनकी पसंद सॉफ्ट और एलिगेंट रंगों की लगती है। शादी के दिन वे रेड, पिंक या पेस्टल शेड का ट्रेडिशनल लहंगा पहन सकती हैं।
उनके पसंद के ब्रांड्स में अनिता डोंगरे का नाम सबसे ऊपर आता है। उनका ब्राइडल कलेक्शन ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा अमित अग्रवाल का स्ट्रक्चर्ड और फ्यूचरिस्टिक ब्राइडल गाउन या लहंगा भी एक अलग लुक दे सकता है। शादी मुंबई में होगी और यह हाई-प्रोफाइल इवेंट माना जा रहा है। इसलिए किसी बड़े डिजाइनर का कस्टम-मेड ब्राइडल आउटफिट लगभग तय माना जा सकता है। इस रेस में सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा का भी नाम है।
अंजलि तेंदुलकर: रॉयल लुक में नजर आएंगी
अंजलि तेंदुलकर को अक्सर साड़ी या सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जाता है। इस वजह से यह कयास लगाया जा रहा है कि शादी के दिन वे बनारसी साड़ी या सिल्क की क्लासिक साड़ी में दिख सकती हैं। उनका स्टाइल हमेशा अंडरस्टेटेड लेकिन ग्रेसफुल रहा है। साड़ी के लिए वे मनीष मल्होत्रा को चुन सकती हैं। उन्हें पहले भी मनीष मल्होत्रा के कपड़ों में देखा गया है।
तेंदुलकर परिवार के अब तक के फैशन सेंस और पसंद को देखते हुए माना जा सकता है कि सचिन और अर्जुन अपने ही ब्रांड True Blue के कस्टम आउटफिट्स में नजर आ सकते हैं। वहीं परिवार की महिलाएं सारा, अंजलि और सानिया- अपने-अपने स्टाइल और कम्फर्ट के अनुसार बड़े भारतीय डिजाइनर्स के ट्रेडिशनल और रॉयल लुक को चुन सकती हैं।

