पाकिस्तान का कोई भी ग्रेट कप्तान इंडिया से नहीं जीता: शादाब के बाद चीफ सिलेक्टर का पूर्व क्रिकेटर्स पर तंज, कहा- हम ही दुखी होते हैं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से ही बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अपने ही देश में आलोचना हो रही है। इसके बाद पाकिस्तान टीम बांग्लादेश दौरे पर पहुंची, जहां सीरीज पहले वनडे 8 विकेट से हार मिली। हालांकि दूसरा वनडे जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बयानबाजी भी जारी है।
शादाब ने भी ऐसा ही बयान दिया था
इन आलोचकों को जवाब देते हुए पाकिस्तान टीम के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने अपने ही देश के पूर्व और दिग्गज क्रिकटर्स पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ग्रेट कप्तानों के रहते हुए भी ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं जीत सकी।
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। अब आकिब ने भी उनके सुर में सुर मिला दिए।
पाकिस्तान ODI WC में इंडिया से कोई मैच नहीं जीता
दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच 8 मैच खेले गए। सभी में टीम इंडिया ही जीती और वह 8-0 से आगे है। शादाब और आकिब ने भी इसी मामले को लेकर पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर्स पर तंज कसा है।
बेस्ट कप्तान रहते हुए भी रिजल्ट 0-8
जावेद ने मीडिया से कहा- वनडे वर्ल्ड कप में देखें तो इंडिया-पाकिस्तान हमारे लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है। खासकर हम सबसे ज्यादा दुखी होते हैं, लेकिन आजतक नहीं जीत पाए (इंडिया से)। ये कोई बहाना नहीं है। 8-0 रिजल्ट (इंडिया ने सभी 8 मैच जीते) है। उसमें बेस्ट कैप्टन (पाकिस्तानी) भी खेले। 1975 से यह 2026 आ गया है। उसमें 90s, 80s और 2000 (दशक) के प्लेयर भी आ गए। रिजल्ट है 8-0।
अब जानते हैं शादाब ने क्या कहा था…
शादाब ने नामीबिया से जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंजिया लहजे में कहा था- पूर्व क्रिकेटर्स को टीम को सलाह नहीं देनी चाहिए। 2021 में हमारी ही टीम ने भारत को हराया था। किसी पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा- क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि वर्ल्ड कप में भारत को हराना कभी आसान नहीं रहा। यहां तक कि कई दिग्गज खिलाड़ी भी ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। इसलिए आज की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए।

