कोहली के छक्के पर अनुष्का का डांस: RCB vs GT मैच का क्यूट मोमेंट, VIDEO देखें
Published:
1 min read

कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर 81 रन बनाए। उन्हें चीयर करने के लिए अनुष्का भी स्टैंड में मौजूद थीं।
स्पोर्ट्स डेस्क. RCB और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मैच के दौरान एक बहुत ही प्यारा पल भी देखने को मिला, जब कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में मौजूद थीं। जैसे ही विराट ने राशिद खान की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं और उन्होंने एक क्यूट सा डांस मूव किया। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फैंस ने इस प्यारे पल को खूब पसंद किया और विरुष्का की जोड़ी की तारीफें कीं। लोगों ने कहा कि मैदान पर विराट का खेल और स्टैंड्स में अनुष्का की खुशी दोनों ही देखने लायक थे।
विराट ने 300 सिक्स पूरे किए
कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर 81 रन बनाए और अपनी पारी से कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह IPL इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 800 चौकों का भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

