कोहली के U19 साथी अमनप्रीत सिंह का निधन: विराट और युवराज ने दुख जताया; पंजाब क्रिकेट में सिलेक्टर भी रह चुके अमन
Published:
2 min read

अमनप्रीत सिंह ने 2007 में भारत के लिए 5 यूथ वनडे और 1 यूथ टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, वह उस अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे जिसकी कप्तानी विराट कोहली ने की थी और जिसने 2008 का वर्ल्ड कप जीता था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज और विराट कोहली के अंडर-19 साथी रहे अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा- अमनप्रीत के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने गिल के परिवार के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया
वहीं युवराज ने कहा- वह शांत नेचर के, मेहनती और क्रिकेट से बेहद प्यार करने वाले खिलाड़ी थे। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में उन्होंने अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। IPL टीम पंजाब किंग्स ने भी अपने पूर्व खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। टीम ने कहा- अमनप्रीत ने पंजाब क्रिकेट और फ्रेंचाइजी के लिए अहम योगदान दिया था।
6 फर्स्ट क्लास मैच खेले है
अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए। वह IPL के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा बाद में वे पंजाब क्रिकेट में सिलेक्टर के रोल में भी दिखाई दिए।
2007 में 5 टेस्ट मैच खेले
उन्होंने 2007 में भारत के लिए 5 यूथ वनडे और 1 यूथ टेस्ट मैच भी खेला था। हालांकि, वह उस अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे जिसकी कप्तानी विराट कोहली ने की थी और जिसने 2008 का वर्ल्ड कप जीता था।

