क्या सिर्फ अभिषेक के भरोसे है टीम: रहाणे बोले- बाकी बैटर्स भी जिम्मेदारी समझें; चौथे टी20 में शून्य पर आउट हुए थे अभिषेक
Published:
2 min read

सीरीज का 5वां और आखिरी T20I टी20 तिरुवनन्तपुरम में 31 जनवरी को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया में इन दिनों युवा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी जा रही है। ओपनर अभिषेक शर्मा का नाम सबसे आगे है। उनका खेलने का अंदाज काफी एग्रेसिव और रिस्की है। 28 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में भारत को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा।इस मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अभिषेक के खेल को लेकर बयान दिया। कहा- अभिषेक का यह हाई-रिस्क गेम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस बार नहीं चला अभिषेक का बैट
चौथे टी20 में भारत को 216 रन का बड़ा टारगेट चेज करना था। उम्मीद थी कि अभिषेक तेज शुरुआत देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया की बैटिंग लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन भी जल्दी आउट हो गए। टीम दबाव में आ गई।

इस हार के बाद कई लोग सवाल उठाने लगे कि अगर अभिषेक जल्दी आउट हो जाएं तो क्या भारतीय बल्लेबाजी संभल पाएगी? इसके जवाब में रहाणे ने कहा- अभिषेक जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा होना तय है। वह रिस्क लेकर खेलते हैं तो कभी-कभी पहली गेंद पर भी आउट हो सकते हैं। लेकिन यही खेल उन्हें खास बनाता है। अभिषेक का बैट चलता है तो वह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। हालांकि वह जल्दी आउट हो जाएं तो बाकी बैटर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी। यही चीज टीम को मजबूत बनाती है।
टीम कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी पर असर
इस मैच में भारत ने 7 बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था। ईशान किशन इंजरी के चलते बाहर थे। रिंकू सिंह को प्रमोशन के तौर पर नंबर 4 पर भेजा गया। उन्होंने 30 गेंद में 39 रन बनाए। शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन बनाए। दुबे ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। हालांकि, उनकी यह पारी भी भारत को हार से नहीं बचा सकी। हालांकि, इस सीरीज के 4 मैच में वो 152 रन बना चुके हैं। रायपुर में उन्होंने सिर्फ 14 बाॅल में फिफ्टी लगाई।

पांचवा और आखिरी टी20 31 जनवरी को
इस सीरीज का 5वां और आखिरी T20I टी20 तिरुवनन्तपुरम में 31 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 पर होगा।

