पाकिस्तानियों की छोटी-छोटी खुशियां: PAK की जीत पर PM शहबाज की पोस्ट वायरल, पूर्व क्रिकेटर्स ने मजाक उड़ाया
Published: Updated:
2 min read

पाकिस्तान टीम ने घरेलू टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया। इसके बाद पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने टीम को बधाई दी। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 T20I की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच गुरुवार (30 जनवरी) को हुआ, जिसे पाकिस्तान ने 22 रन से जीत लिया। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। जीत के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम की तारीफ की। शहबाज की ये पोस्ट वायरल हो गई। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और अजय जडेजा ने ट्रोल किया।
शहबाज शरीफ ने क्या लिखा
मैच जीतने के बाद शहबाज शरीफ ने लिखा- 'टीम पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बढ़िया! मैं पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी पूरी टीम की तारीफ करता हूं। यह देश के लिए गर्व का पल है।'
इलेक्ट्रिफाइंग कहना सही नहीं..
भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने शहबाज की पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने कहा - यह सिर्फ एक बाइलेटरल टी20 है। ऑस्ट्रेलिया की B टीम मैदान में उतरी थी। 170 रन के मैच में 20 रन की जीत को इलेक्ट्रिफाइंग कहना सही नहीं लगता।
पाकिस्तानी-यो की छोटी छोटी खुशियां
दूसरी ओर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी शहबाज की पोस्ट पर तंज कसा। उन्होंने लिखा - पाकिस्तानी-यो की छोटी-छोटी खुशियां। पहली बार किसी बाइलेटरल सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद PM का ट्वीट देखा। कैरी ऑन सर..
ऑस्ट्रेलिया की टीम
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रहा है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और नाथन एलिस इस सीरीज से बाहर हैं। रेग्युलर कप्तान मिचेल मार्श भी पहला मैच नहीं खेल पाए। ऐसे में सीरीज में जो टीम उतरी है, उसे ऑस्ट्रेलिया की बी टीम कहा जा रहा है।
मैच का हाल
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 168 रन बनाए थे। साईम अयूब ने 40 और कप्तान सलमान अली आगा ने 39 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। 169 रन का टारगेट चेज करते हुए मेहमान टीम 8 विकेट पर 146 रन बना सकी और मैच 22 रन से हार गई।

