वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए : 1989 के सचिन–कादिर की याद ताजा,16 साल के तेंदुलकर ने 4 सिक्स लगाए थे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क IPL 2026 में गुवाहाटी के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के बेहतरीन बाॅलर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने 1989 में सचिन तेंदुलकर और अब्दुल कादिर के ऐतिहासिक मुकाबले की याद दिला दी। यह मैच सिर्फ रन बनाने का नहीं, बल्कि निडर क्रिकेट का उदाहरण बन गया।
वैभव बनाम बुमराह

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच बारिश की वजह से छोटा होकर 11-11 ओवर का रह गया। लेकिन इस छोटे मैच में भी दर्शकों को एक बड़ा यादगार पल देखने को मिला।
सबकी नजरें एक खास मुकाबले पर थीं। वैभव बनाम बुमराह। बुमराह को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। आमतौर पर बल्लेबाज उनके सामने संभलकर खेलते हैं, लेकिन वैभव ने बिल्कुल उल्टा किया।
मैच की शुरुआत में ही बुमराह ने एक गेंद थोड़ी फुल और आसान डाल दी। वैभव ने बिना डरे उस गेंद को सीधे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। यह देखकर स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, क्योंकि बहुत कम बल्लेबाज बुमराह को इस तरह खेल पाते हैं।
इसके बाद बुमराह ने अपनी रणनीति बदली और धीमी गेंद (स्लोअर बॉल) डाली, जो बल्लेबाज को परेशान करने के लिए थी। लेकिन वैभव ने उसे भी समझ लिया और स्क्वेयर लेग के ऊपर से एक और छक्का और लगा दिया। बुमराह के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी, जैसे उन्हें भी एहसास हो गया कि वह कुछ खास देख रहे हैं। वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए। उनकी इस पारी ने मैच का रुख बदल दिया
सचिन 16 साल के थे

इस प्रदर्शन की तुलना 1989 में सचिन तेंदुलकर और अब्दुल कादिर के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबले से की जा रही है। उस समय 16 साल के सचिन ने पाकिस्तान में कादिर के एक ओवर में चार छक्के लगाए थे
पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने भी वैभव की तारीफ करते हुए कहा- उन्होंने बुमराह को “सेट-अप” करके छक्का लगाया , जो बहुत खास बात है।
सचिन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बता दिया कि इंडियन क्रिकेट में एक बड़ा प्लेयर उभर रहा है। अब माना जा रहा है कि सिलेक्टर जल्द ही वैभव को इंटरनेशनल में टीम में मौका दे सकते हैं।

