वसीम अकरम का प्रिडक्शन: पाकिस्तान T20I वर्ल्ड कप सेमी में नहीं पहुंचेगा, टॉप-4 में टीम इंडिया शामिल
Published:
2 min read

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (@सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. T20I वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के नाम बताए हैं।
अकरम का मानना है कि पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। इसमें खास बात ये है कि अकरम ने यह भविष्यवाणी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को होस्ट करने के बाद की है। अकरम को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि उनकी पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी।
अकरम ने चुनीं टॉप-4 टीम
अकरम ने जो टॉप-4 टीमें चुनी हैं, वे इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड हैं। इन टीमों के पिछले प्रदर्शन को देखा जाए तो उनकी भविष्यवाणी में दम नजर आता है।भारतीय टीम ने ही पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था। ऐसे में वह अपना टाइटल बरकरार रखना चाहेगी। उसने पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी और एशिया कप खिताब भी जीता है।
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका है, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में इंडिया से हार झेलनी पड़ी थी। वो इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
PAK टीम पिछले वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सकी थी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत खराब नजर आई थी। उसने ग्रुप स्टेज में 4 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। दो में उसे हार मिली थी। हाल के दिनों में भी पाकिस्तान टीम का टी20 में खराब प्रदर्शन ही रहा है। इसे देखते हुए ही अकरम ने यह भविष्यवाणी की है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई थी। इस बार यह टीम अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के इरादे से उतरेगी।
न्यूजीलैंड के पास अच्छा मौका
न्यूजीलैंड टीम अब तक टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत सकी है। उसे इस टूर्नामेंट से पहले इंडिया के खिलाफ भारतीय जमीन पर ही 5 T20I की सीरीज खेलनी है। ऐसे में इस टीम के पास तैयारियां को परखने और भारतीय परिस्थितियों में ढलने का अच्छा मौका है।

