अफगानिस्तान T20 WC में पहला मैच हारी: न्यूजीलैंड का जीत से आगाज; 183 का टारगेट 18 ओवर में चेज किया
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है। अफगानिस्तान टीम का आगाज ठीक नहीं रहा। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त मिली। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुआ। यह मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया।
मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 183 रन का टारगेट दिया था। जवाब में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 14 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद कीवी टीम ने यह टारगेट 17.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।
सीफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच बने
न्यूजीलैंड के लिए ओपनर टिम सीफर्ट ने 42 बॉल पर 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान 3 छक्के और 7 चौके लगाए। सीफर्ट को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्लेन फिलिप्स ने 25 बॉल पर 42 और मार्क चैपमैन ने 17 बॉल पर 28 रन बनाए।
आखिर में डेरेल मिचेल 14 बॉल पर 25 और कप्तान मिचेल सेंटनर 8 बॉल पर 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान टीम के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और मोहम्मद नबी को मिली।
नईब के 35 बॉल पर 63 रन
इससे पहले अफगानिस्तान टीम के लिए गुलबदीन नईब ने 35 बॉल पर 63 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 3 चौके लगाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्ला गुरबाज ने 27 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया।

