रिहैब सेंटर पर हमले से नाराज अफगान क्रिकेटर्स: राशिद खान बोले- ये सीधा-सीधा वॉर क्राइम; नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजराइल में क्या अंतर
Published:
2 min read

राशिद खान ने लिखा- रमजान जैसे पवित्र महीने में इंसानी जान की परवाह न करना बिल्कुल गलत है।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए हैं। कई अफगान क्रिकेटरों ने हमलों पर नाराजगी जाहिर की है। नवीन-उल-हक ने लिखा- मुझे पाकिस्तान और इजरायल के रवैये में कोई फर्क नजर नहीं आता। राशिद खान ने लिखा- रमजान जैसे पवित्र महीने में इंसानी जान की परवाह न करना बिल्कुल गलत है।

क्या हुआ काबुल में
असल में, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक रिहैब सेंटर पर अटैक किया। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 घायल हैं।

ये भी पढे़ं..
अफगानिस्तान के रिहैब सेंटर पर PAK एयरस्ट्राइक: 400 मौत, 250 घायल
राशिद खान ने लिखा- काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की वजह से आम लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। ये सीधा-सीधा वॉर क्राइम है। रमजान जैसे पवित्र महीने में इंसानी जान की अनदेखी करना बहुत गलत है। इससे सिर्फ नफरत बढ़ेगी। इस मुश्किल वक्त में मैं अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा हूं। हम फिर से एक मजबूत देश बनकर उभरेंगे।
मोहम्मद नबी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिहैब सेंटर की वीडियो शेयर करते हुए कहा- काबुल के एक हॉस्पिटल में पाकिस्तानी मिलिट्री की बॉम्बिंग की वजह से इलाज करवा रहे युवाओं की हत्या हो गई।
इनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और रहमनु्ल्लाह गुरबाज ने भी हमले को गलत ठहराया है।

