3 वर्ल्ड चैम्पियन टीम को पीछे छोड़ा: अफगानिस्तान ODI रैंकिंग में पहली बार नंबर-6 पर; इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी नीचे
Published: Updated:
2 min read

हाल ही में अफगानिस्तान टीम ने आयरलैंड दौरे पर 5 ODI की सीरीज 4-0 से जीती। इसके बाद UAE में खेली गई ODI ट्राई सीरीज भी अपने नाम की। (फाइल फोटो- ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह टीम अब ICC वनडे रैंकिंग में छठवें नंबर पर पहुंच गई है। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है, जब अफगानिस्तान टीम ने टॉप-6 में जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में सिर्फ दो ODI सीरीज जीती इंडिया: अब 19वीं सीरीज का पहला मैच 4 को, गिल तीन मैच में कप्तानी करेंगे
3 वर्ल्ड चैम्पियन टीम को पीछे छोड़ा
इस मामले में अफगानिस्तान टीम ने तीन वर्ल्ड चैम्पियन टीम वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पछाड़ दिया है। रैंकिंग में वेस्टइंडीज 10वें, इंग्लैंड 8वें और श्रीलंका 7वें नंबर पर मौजूद हैं।
यह तीनों वर्ल्ड चैम्पियन हैं। वेस्टइंडीज ने 2 बार (1975, 1979) ODI वर्ल्ड कप जीता है, जबकि इंग्लैंड (2019) और श्रीलंका (1996) 1-1 बार चैम्पियन रही हैं।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान लीग खेलेंगे आमिर: UK की नागरिकता से IPL ऑक्शन में उतरने की चर्चाएं, PAK से 159 इंटरनेशनल मैच खेल चुके
पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड-श्रीलंका को हराया
2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया को भी हराने के करीब थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की डबल सेंचुरी ने जीत छीन ली थी।
अफगानिस्तान टीम ने अपना यही दमदार प्रदर्शन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी बनाए रखा। उसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अफगान टीम ने 2009 में ODI डेब्यू किया था। तब से अब तक 191 में से 96 मैच जीते हैं।

लगातार दो ODI सीरीज जीतीं
हाल ही में अफगानिस्तान टीम ने आयरलैंड दौरे पर 5 ODI की सीरीज 4-0 से जीती। इसके बाद UAE में खेली गई ODI ट्राई सीरीज भी अपने नाम की। इस सीरीज में अफगानिस्तान ने एक भी मैच नहीं गंवाया। ट्राई सीरीज में बाकी दो टीमें बांग्लादेश और जिम्बाब्वे थीं। इसी के बदौलत टीम रैंकिंग में छठवें नंबर पर पहुंची।

