पाकिस्तान टीम जीती, पर बाबर आजम उदास: ट्राई सीरीज जीत के जश्न का वीडियो वायरल, फैन्स बोले- सेंचुरी बना लेते किसने रोका
Published:
2 min read

इस ट्राई सीरीज में बाबर आजम ने 5 मैच में 118 रन बनाए, जिसमें एक भी फिफ्टी तक नहीं थी। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन रहा। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घर में खेली गई ट्राई सीरीज को जीत लिया है। जीत के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान टीम जश्न मनाती दिख रही है। इस वीडियो में बाबर आजम के चेहरे पर जीत की खुशी नहीं बल्कि उदासी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने इस नोटिस किया, इसके बाद ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कुछ फैन्स ने तो कमेंट्स करते हुए यह तक कह दिया कि बाबर आजम सीरीज में सेंचुरी बना सकते थे। उन्हें किसने रोका था। हालांकि कुछ फैन्स ने बाबर का सपोर्ट भी किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में सिर्फ दो ODI सीरीज जीती इंडिया: अब 19वीं सीरीज का पहला मैच 4 को, गिल तीन मैच में कप्तानी करेंगे
आखिर में खड़े नजर आए बाबर
जीत के जश्न के दौरान केक भी काटा गया। इस दौरान बाबर आजम सबसे आखिर में खड़े नजर आए। वीडियो में देख सकते हैं कि बाबर जल्दी निकल भी गए थे। ना उन्हें किसी ने रोका और ना ही वे रुके। बाबर को किसी ने केक काटते समय आगे भी नहीं बुलाया।
पाकिस्तान टीम ने यह सीरीज तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेली। बाबर आजम टेस्ट टीम के कप्तान हैं। टी20 में पाकिस्तान टीम की कमान साहिबजादा फरहान संभाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कृष्णा की जगह आकिब नबी ODI टीम में: न्यूजीलैंड में सीरीज के सभी मैच खेलेंगे; शमी को फिर मौका नहीं मिला
बाबर ने 5 मैच में 118 रन बनाए
दरअसल, पाकिस्तान के साथ घरेलू ट्राई सीरीज में इंग्लैंड और श्रीलंका टीम भी थीं। इंग्लैंड पहले ही बाहर हो गई थी, जबकि फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार (31 अक्टूबर) को लाहौर में खेला गया। खिताबी मुकाबले को पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता।
इस जीत के बावजूद टॉप-5 स्कोरर में कोई पाकिस्तानी प्लेयर नहीं था। इस टीम के लिए हसन नवाज ने 5 मैच में सबसे ज्यादा 185 रन बनाए थे। बाबर ने 5 मैच में 118 रन बनाए, जिसमें एक भी फिफ्टी तक नहीं थी। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन रहा।
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली की न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस शुरू: 4 नवंबर को पहला ODI मैच, BCCI ने वीडियो शेयर किया

