80 IPL मैच और एक विकेट: कौन है वो विदेशी प्लेयर, जिसने लीग में सिर्फ में एक ही बॉल की, उस पर ही विकेट लिया- इंटरेस्टिंग स्टोरी
Published:
2 min read

एडम गिलक्रिस्ट ने IPL 2010 में अपने T20 करियर की पहली और गेंद पर विकेट लिया था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विकेटकीपर-बैट्समैन एडम गिलक्रिस्ट ने अपने IPL कॅरियर का आखिरी मैच यादगार बना दिया। गिलक्रिस्ट ने अपने 80 मैचों के एक ही बार बॉलिंग की और वह भी अपने आखिरी T20 मैच में।
खास बात यह रही है कि इस एक ही बाॅल पर गिलक्रिस्ट ने विकेट लेकर फैन्स को हैरान और खुश दोनों कर दिया। गिली के नाम से मशहूर यह प्लेयर बेसिकली फुलटाइम विकेटकीपर बैटर था। बॉलिंग से उसका कोई वास्ता नहीं था। 15 साल पहले की इस घटना का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इसमें एडम के सेलिब्रेशन का गंगनम स्टाइल बहुत मशहूर हुआ था।
हरभजन सिंह का विकेट लिया था
यह पल तब आया जब किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चल रहा था। मैच के अंतिम ओवर में किंग्स XI पंजाब जीत के करीब थी। 20वें ओवर में मुंबई को 51 रनों की जरूरत थी। ऐसे में गिलक्रिस्ट नेे कीपिंग ग्लव्स पेसर प्रवीण कुमार को सौंपे और खुद बॉलिंग की कमान संभाली। गिलक्रिस्ट ने ऑफ स्पिन की और पहली ही गेंद पर हरभजन सिंह लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए।

‘गंगनम स्टाइल’ सेलिब्रेशन
विकेट लेने के बाद गिलक्रिस्ट की खुशी का अंदाज भी लोगों को याद रहेगा। उन्होंने पूरे पिच पर दौड़ लगाई और अंत में साउथ कोरिया का मशहूर ‘गंगनम स्टाइल’ डांस किया।

