हीरो से जीरो: अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो जारी; ग्राफिक्स में उनका अब तक का सफर
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया के करोड़ों फैन्स की उम्मीदें बावस्ता थीं, जुड़ी थीं।
फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि आंखों का तारा चंद दिनों में ही आंखों की किरकिरी बन गया। एक नहीं, दो नहीं…बल्कि तीन बार 0 पर आउट। कौन यकीन करेगा…लेकिन सच तो यही है।
बहरहाल, अच्छी बात ये है कि टीम इंडिया, मैनेजमेंट, कप्तान और कोच हर कोई इस यंग सेन्सेशन के साथ खड़ा नजर आता है। कप्तान सूर्या ने कहा भी था- बस एक इनिंग की बात है। हम जानते हैं कि वो क्या कर सकता है। उसका साथ दीजिए।





