टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC रैंकिंग जारी: अभिषेक शर्मा टॉपर, ईशान किशन नंबर–2, टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने बुधवार को नई T20 रैंकिंग जारी की। इसमें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बैटिंग रैंकिंग में टॉप दो पोजिशन पर पहुंच गए हैं।
टॉप 2 में इंडियन
ओपनर अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी बनाई थी। ईशान किशन 871 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ईशान ने टूर्नामेंट में कुल 317 रन बनाए। उन्हें दो पोजीशन का फायदा मिला है।
T20 बैट्समैन की टॉप 10 रैंकिंग में 4 इंडियन प्लेयर शामिल हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा सातवें नंबर पर हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव नौवें नंबर पर हैं। तिलक एक पोजिशन और सूर्यकुमार 2 पोजिशन नीचे खिसके हैं।
वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर खिसके
बॉलर्स की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती 740 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। जसप्रीत बुमराह छठे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।
इसके अलावा अक्षर पटेल 17वें, हार्दिक पांड्या 46वें और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा 50वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद बॉलर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं।

टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल है।
ऑल-राउंडर रैंकिंग
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले नंबर पर बने हुए हैं। भारत के हार्दिक पांड्या दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं शिवम दुबे 2 पोजिशन गिरकर 11वें नंबर पर आ गए हैं।
भारत ने लगातार दूसरा T20 WC जीता
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर यह हमारा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है।

