कोच गंभीर के नक्शेकदम पर अभिषेक: टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में डक पर आउट, 5 भारतीय यह अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू अच्छा नहीं रहा। वे अपने पहले ही मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। इस तरह वे टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में डक पर आउट होने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं।
सबसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने बनाया था। गंभीर इस समय भारतीय टीम के हेड कोच हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि अभिषेक अपने कोच गंभीर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
ये 5 भारतीय भी डक पर आउट हुए
अब तक टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में डक पर गंभीर और अभिषेक के अलावा आशीष नेहरा, शार्दुल ठाकुर और दीपक हुड्डा भी आउट हुए थे।
इन पांच प्लेयर्स में सिर्फ अभिषेक और नेहरा ही ऐसे हैं, जो गोल्डन डक पर आउट हुए। जब कोई प्लेयर अपनी पहली बॉल पर आउट होता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है।
अभिषेक ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1
ICC टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा इस समय नंबर-1 पोजिशन पर कायम हैं। उनकी 917 रैटिंग है। दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के फिल साल्ट की रैटिंग 834 है, जो अभिषेक से काफी दूर हैं।
अभिषेक शर्मा ने अब तक 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 1297 रन बनाए। उनका एवरेज 36.03 का रहा। जबकि स्ट्राइक रेट 194.45 का है। अभिषेक ने अब तक 2 सेंचुरी और 8 फिफ्टी लगाईं। उन्होंने 88 छक्के और 123 चौके लगाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

